{"_id":"e1a253872f8f6447c48e79558487fc64","slug":"shahrukh-khan-vs-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान, दुश्मन थोड़े ना है: शाहरुख खान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान, दुश्मन थोड़े ना है: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Nov 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और सलमान खान के कथित झगड़े के बाद से ये दोनों सितारे जहां भी जाते हैं, एक-दूसरे के जिक्र से बच नहीं पाते।
विज्ञापन
मुंबई में अपने जन्मदिन पर शाहरुख मीडिया से जब मुखातिब हुए तो दुआ-सलाम हुई, जन्मदिन की बधाइयां दी गईं, दीवाली की शुभकामनाएं दी गई और फिर झट से सलमान खान का जिक्र हो गया।
शाहरुख खान ने पत्रकारों से कहा, "क्या ऐसा मुमकिन नहीं कि आप लोग मेरे अगले जन्मदिन तक इस मुद्दे से संबंधित सवाल पूछना छोड़ दो।"
लेकिन सवाल पूछने वाले ने अपनी जिद ना छोड़ी। सवाल था, "क्या कभी भविष्य में आप और शाहरुख खान साथ में किसी फिल्म में काम कर सकते हो।"
इस पर शाहरुख खान बोले, "ये तो आप निर्माताओं से पूछो। देखिए मैं साफ कर दूं कि मेरी और सलमान की कोई दुश्मनी नहीं है। हां, हमारे रास्ते जरूर अलग-अलग हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम लोग पहले से प्लान कर बैठें हैं कि उसके साथ ये करना है।
विज्ञापन
वो करना है, 'वगैरह'
शाहरुख खान ने आगे कहा, "हम दोनों ही पिछले 20 सालों से अच्छा काम कर रहे हैं। कामयाब हैं। हमारा कोई ईगो नहीं हैं। हम साथ काम नहीं भी कर पाते तो भी अच्छा है। काम साथ में कर पाए तो और भी अच्छा है।"
विज्ञापन
अगला 'शाहरुख'
दो नवंबर को शाहरुख खान 48 साल के हो गए। जब उनसे पूछा गया कि वो भविष्य का शाहरुख खान बनने की संभावना किसमें देखते हैं तो उन्होंने कहा, "मेरा छोटा बेटा अबराम। लेकिन अभी वो बहुत ही छोटा है। आप लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा।"
जब शाहरुख से पूछा गया कि आने वाले समय में वो अपनी कौन सी बुरी आदत छोड़ना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझमें कोई बुरी आदत है। मैं बेहतरीन इंसान हूं।"
शाहरुख खान
जब उनका ध्यान उनकी सिगरेट पीने की आदत की तरफ़ दिलाया गया तो वो बोले, "देखिए मैं जो करता हूं करने दो। हर एक का शरीर चीजों को अलग तरह से लेता है। मेरा शरीर अभी तक तो ठीक है। लेकिन हां मैं युवा वर्ग से ये जरूर कहूंगा कि वो इस बुरी आदत से दूर रहें। क्या पता, उनसे प्रेरणा लेकर मैं भविष्य में सिगरेट छोड़ दूं।"
कामयाबी का मंत्र
जब उनसे पूछा गया कि वो अपने प्रशंसकों को कोई सफलता का मंत्र देना चाहेंगे तो शाहरुख खान बोले, "खुश रहो, कड़ी मेहनत करो. ज्यादा प्लानिंग मत करो। दूसरों के प्रति सशंकित मत रहो। यक़ीन जानिए कोई आपका बुरा नहीं चाहता। किसी के पास इतनी फुरसत नहीं है।"
उन्होंने कहा कि अभी उन्हें बहुत कुछ करना बाकी है। अपने करियर से वो खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं।
शाहरुख खान ने कहा कि जब तक वो सेहतमंद है तब तक फिल्मों में काम करते जाएंगे।
शाहरुख खान फिलहाल फराह खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और अभिषेक बच्चन की भी मुख्य भूमिका है।
इस साल उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन कामयाबी हासिल करके 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाए।