{"_id":"571276974f1c1baa694a6b70","slug":"shahrukh-khan-told-himself-the-largest-nationalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने खुद को बताया सबसे बड़ा राष्ट्रप्रेमी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने खुद को बताया सबसे बड़ा राष्ट्रप्रेमी
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:59 PM IST
सार
- फिल्म अभिनेता ने खुद को सबसे बड़ा राष्ट्रप्रेमी बताया
- असहिष्णुता के मुद्दे पर बचे बवाल पर फिर दी सफाई
विज्ञापन
असहिष्णुता के मुद्दे पर बचे बवाल पर फिर दी सफाई
- फोटो : PTI
विस्तार
असहिष्णुता पर बयान देकर पिछले साल विवादों में रहे अभिनेता शाहरुख खान को उस समय बहुत दुख होता है, जब उन्हें अपनी देशभक्ति साबित करनी पड़ती है। यही नहीं, उस वक्त वह रुआंसे हो जाते हैं। शाहरुख ने कहा कि उनसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है।
विज्ञापन
फिल्म स्टार ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा, ‘हमें दूसरों के साथ यह कहने के लिए होड़ करने की जरूरत नहीं है कि हम राष्ट्रभक्त हैं। मुझे तब बहुत दुख होता है, जब मुझसे हर बार अपेक्षा की जाती है कि मैं खुद को अच्छा देशभक्त साबित करूं। चाहें मेरी फिल्म फैन हिट हो या नहीं, मैं यह अंतिम बार कहना चाहता हूं कि मुझसे बड़ा देश प्रेमी कोई नहीं है।’
विज्ञापन
शाहरुख ने असहिष्णुता पर अपने बयान को लेकर एक बार फिर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग कर देखा गया। वह युवाओं को केवल यह सलाह दे रहे थे कि वे धर्म, जाति, वर्ग और वर्ण के मामले में असहिष्णु न हों। शाहरुख ने कहा कि उनके पिता सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी थे।
विज्ञापन
ऐसे में वह ये कैसे सोच सकते हैं कि यह देश किसी के लिए सही नहीं है। अभिनेता ने अपने परिवार को मिनी इंडिया बताया, जिसमें उनकी पत्नी हिंदू हैं और वह खुद जन्म से मुस्लिम, जबकि उनके तीनों बच्चे अलग-अलग तीन धर्मों का पालन करते हैं।