{"_id":"ef85c71073cc3ddf42babfc332286cc0","slug":"shahrukh-khan-start-shooting-of-new-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई एक्सप्रेस' को भूल नई फिल्म में कूदे शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेन्नई एक्सप्रेस' को भूल नई फिल्म में कूदे शाहरुख
मुंबई ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि शाहरुख खान आखिर कब ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का प्रमोशन रोकेंगे। उन्हें यह जानकर अच्छा लगेगा कि किंग खान ने अब बस करते हुए अगली फिल्म में लग जाने का फैसला किया है।
सोमवार से दुबई में उनकी अगली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म का निर्देशन फराह खान कर रही हैं। जबकि शाहरुख के साथ इसमें अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। उल्लेखनीय है कि विवान अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बेटे हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म की हीरोइन हैं।
शाहरुख और उनकी टीम के ज्यादातर सदस्य दुबई पहुंचने लगे हैं। खुद शाहरुख ने शूटिंग के लिए शनिवार को दुबई की फ्लाइट मुंबई से पकड़ी। बताया गया है कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी प्रकार की चोट न लगे इसलिए डॉक्टरों का एक छोटा दल भी शाहरुख के साथ है।
विज्ञापन
पिछले दिनों उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल कुछ समय के लिए एक्शन सीन करने से मना किया हुआ है। लेकिन शाहरुख का मानना है कि काम को किसी हाल में रोका नहीं जा सकता। वे खुद ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं।