फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Son Aryan Khan Drugs Case many Flaws found in Investigation

Aryan Khan Case: एनसीबी की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच में पाई गईं कई खामियां

Tue, 18 Oct 2022 10:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Oct 2022 10:23 PM IST
सार

एनसीबी की सतर्कता टीम ने जांच में विभाग के सात-आठ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर सतर्कता चूक और अनियमितता पाई है। जांच के दौरान टीम ने 65 गवाहों से पूछताछ कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Drugs Case many Flaws found in Investigation
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्यन खान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की विभागीय जांच में बहुत सी खामियां पाई गई हैं। इस रिपोर्ट में कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिन अधिकारियों के नाम इस रिपोर्ट में शामिल है उनमें से कई अन्य एजेंसियों में जा चुके हैं। वहीं, कई अभी भी एनसीबी से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक इस केस में अधिकारियों पर कार्रवाई के सिफारिश की गई है।  

विज्ञापन

Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

बता दें कि विभागीय जांच के दौरान अगर विजिलेंस टीम को कुछ गड़बड़ नजर आती है तो इस आधार पर अधिकारियों के खिलाफ सजा की सिफारिश की जा सकती है। अगर जांच में किसी अधिकारी की गलती गंभीर पाई जाती है तो उसे सेवा से हटाए जाने तक की सिफारिश की जा सकती है।
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत खराब, 19वें दिन किया महज इतना कारोबार

एनसीबी की सतर्कता टीम ने जांच में विभाग के सात-आठ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर सतर्कता चूक और अनियमितता पाई है। जांच के दौरान टीम ने 65 गवाहों से पूछताछ कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं। इन सभी गवाहों के बयान को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही विजिलेंस टीम ने जबरन वसूली की जांच करने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का बयान भी दर्ज किया है। हालांकि टीम को वसूली का कोई सबूत नहीं मिला है।
Doctor G Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस असफल साबित हो रही डॉक्टर जी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

गौरतलब है कि मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर एनसीबी ने 2 अक्तूबर 2021 में अचानक रेड कर दी थी। इस दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया था। कई दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन को जमानत मिल सकी थी। हाल ही में गौरी खान ने भी इस मामले पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जिस दौर से हम गुजर रहे हैं उससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता, लेकिन एक परिवार के रूप में हम हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े हैं।
Viral Video: एफिल टावर के सामने शख्स ने 'शाहरुख स्टाइल' में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed