फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shahrukh khan share the story of zero with amar ujala

मेरठियों का गर्व है बउवा, शाहरुख से जानिए मेरठ का लड़का क्यों छाएगा टाइम्स स्क्वायर पर

Mon, 17 Dec 2018 03:04 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Mon, 17 Dec 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan share the story of zero with amar ujala
शाहरुख खान

‘हमें लगता है कि हर भारतीय खुद पर गर्व करता है और यूपी के मेरठ में यह गर्व उनके व्यवहार में दिखता है। इस गर्व में सख्ती है, लेकिन प्रेम से भरी हुई। हिमांशु शर्मा को जीरो की कहानी में इसी प्रकार के व्यक्ति की यात्रा तैयार करनी थी, जिसमें हमारा कैरेक्टर बउवा सिंह का है जो मेरठ से न्यूयॉर्क तक जाए।

विज्ञापन


यह मेरठ शहर की कहानी है जो दूसरे शहर तक जाती है। बउवा सिंह मेरठ में कच्छा-बनियान पहने घूमता है, हमारा सपना था कि मेरठ का यह लड़का जब अमेरिका पर छा जाए तो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर इसी रूप में टहलता मिले। ...और यह दिखेगा भी।’ मेरठ शहर और जीरो के हीरो बउवा सिंह को इन्हीं शब्दों में किंग खान शाहरुख ने लखनऊ में आयोजित संवाद के दौरान समझाया।
विज्ञापन


शाहरुख ने बताया कि एक आम आदमी के गर्व और अपनी कमतरी को नकारता हुए दिखाने की कहानी उन्होंने मेरठ के परिप्रेक्ष्य में तैयार की है। यह आम आदमी अपनी जिंदगी से दुखी नहीं है। वह अपनी छोटी-छोटी उपलब्धियों पर गर्व करता है। ‘फिल्म में ऐसी सीन है, जहां लड़की बउवा से कहती है कि जिस तरह तुम ब्रेड पकौड़ा खा रहे हो, लगता नहीं है कि सातवीं भी पास हो, बउवा सिंह जवाब देता है कि नहीं, नौवीं तक किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी पीढ़ी में है यह गर्व
शाहरुख कहते हैं कि हमारी पीढ़ी भारतीय होने पर गर्व रखती है और उत्तर प्रदेश में तो यह गर्व सबसे मुखर रूप में सामने आता है। यह स्वभाव का हिस्सा है, यूपी में यह गर्व कुछ अलग अंदाज पैदा करता है जो सख्त है। लेखक हिमांशु और कलाकार जीशान ने इस शैली को पकड़ने में बाकी फिल्म के सदस्यों और शाहरुख खान की मदद की।


मेरठ में होर्डिंग लगने पर जताई खुशी, आने का वादा किया
जब शाहरुख को बताया गया कि उनके फैंस ने मेरठ में उनके पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं, उनकी खुशी देखते ही बनती थी। उन्होंने वादा किया कि वे 21 दिसंबर के बाद मेरठ आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed