कोई किसी की सुनना नहीं चाहता, शाहरुख-सलमान में बड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बॉलीवुड में इन दिनों ऐसा माहौल है कि कोई किसी की सुनना नहीं चाहता। बीते दिनों काफी कोशिशें हुईं कि साल के अंत में शाहरुख-काजोल और रणवीर-दीपिका स्टारर फिल्मों की बॉक्स ऑफिस टक्कर टल जाए। परंतु हो नहीं सका।
अब खबर है कि अगले साल जुलाई में ईद पर शाहरुख खान और सलमान खान की बड़ी टक्कर अनिवार्य रूप से होगी। दोनों सुपर सितारों की फिल्मों का बजट बड़ा है और तय है कि किसी एक को दूसरे के मुकाबले नुकसान उठाना पड़ेगा। पिछले सप्ताह शाहरुख की फिल्म की निर्माता कंपनी एक्सेल ने साफ कहा कि वह किसी हाल में तारीख नहीं बढ़ाएंगे।
दोनों सितारों की फिल्में देखेंगे या किसी एक को
उल्लेखनीय है कि शाहरुख की कहानी जहां एक शराब माफिया डॉन की है, वहीं सलमान की फिल्म पहलवानी पर आधारित है। ट्रेड के जानकारों का कहना कि लोकप्रियता के वर्तमान पैमाने देखें को शाहरुख पर सलमान भारी पड़ेंगे।
ऐसे में शाहरुख की फिल्म के निर्माताओं के लिए अभी काफी समय है कि वह तारीख आगे बढ़ा दें। परंतु एक्सेल के कर्णधारों का कहना है कि ऐसा पहले भी हुआ है कि बड़ी फिल्में एक समय रिलीज हुई हैं और दोनों ने अच्छा बिजनेस किया। अतः यह दर्शकों पर निर्भर है कि क्या वह दोनों सितारों की फिल्में देखेंगे या किसी एक को प्राथमिकता देंगे।
बॉक्स ऑफिस की कोई बड़ी फिल्म नहीं है
शाहरुख की फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया हैं जिनके हिस्से में बॉक्स ऑफिस की कोई बड़ी फिल्म नहीं है। वहीं सलमान की फिल्म के युवा निर्देशक अली अब्बास जफर मेरे ब्रदर की दुल्हन और गुंडे जैसी फिल्में बना चुके हैं। उन्हें भी बड़ी सफलता का इंतजार है। साफ है कि दोनों सितारों पर ही बड़ा दारोमदार रहेगा।
एक्सेल के कर्णधारों का कहना है कि जब भी कोई फिल्म का निर्माण करता है तो वह उसे सही समय पर रिलीज करना चाहता है। तब यह नहीं देखता कि सामने कौन सी फिल्म है। निर्माता को अधिकार है कि वह फिल्म के लिए सही तारीख चुने। ईद से बढ़िया कौन सा हो सकता है।
क्या एक्सेल को बिजनेस बंटने का डर नहीं है? इस पर उनका कहना है कि हम उम्मीद करेंगे कि दोनों ही फिल्में चलें क्योंकि दोनों ऐक्टरों को चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं। जो भी अच्छी फिल्म बनाएगा, उसकी फिल्म चलेगी फिर वह किसी दूसरी फिल्म के सामने ही रिलीज क्यों न हो।