{"_id":"596d9ae14f1c1bd94e8b488a","slug":"shahrukh-khan-reveals-the-reason-of-signing-harry-met-sejal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए शाहरुख ने की हैरी मेट सेजल के लिए हां...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इसलिए शाहरुख ने की हैरी मेट सेजल के लिए हां...
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
jab harry met sejal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शाहरुख खान', हैरी मेट सेजल के साथ ही एक बार फिर अपने रोमांटिक अवतार में लौट रहे हैं। पिछले काफी समय से शाहरुख इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरे देश में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में शाहरुख ने रिवील किया है कि आखिर उन्होंने हैरी मेट सेजल के लिए हां क्यों कहा? किंग खान ने बताया कि हां कहने के पीछे सिर्फ एक वजह थी- इम्तियाज अली। शाहरूख ने कहा कि वो इम्तियाज के साथ काम करना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कहा।
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा कि इम्तियाज ने उन्हें एक और स्टोरी उन्हें सुनाई थी लेकिन वो थोड़ी डार्क थी। वो चाहते थे कि इम्तियाज एक हैप्पी फिल्म बनाएं। शाहरुख ने बताया कि हैरी मेट सेजल की स्टोरी सिर्फ 20 मिनट सुनने के बाद ही उन्होंने हां कह दी थी।
विज्ञापन
किंग खान का कहना है कि उन्होंने इस तरह की लव स्टोरी पहले कभी नहीं की थी। इम्तियाज की लव स्टोरीज होती भी अलग हैं। वो लोगों के दिल में घर बना लेती हैं। अनुष्का और शाहरुख स्टारर ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।