फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh khan refuses Dhyan Chand biopic abhishek chaubey still seaching for lead actor

ध्यानचंद की बायोपिक से शाहरुख का इंकार, अभिषेक चौबे को अब भी बड़े हीरो की 'हां' का इंतजार

Sat, 01 Feb 2020 12:16 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 01 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan refuses Dhyan Chand biopic abhishek chaubey still seaching for lead actor
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

इश्किया, डेढ़ इश्किया, उड़ता पंजाब और सोन चिड़िया जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक अभिषेक चौबे को अपनी अगली फिल्म के लिए हीरो नहीं मिल रहा है। अभिषेक अपनी पिछली फिल्म के बाद से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनाना चाहते रहे हैं। ध्यानचंद के परिजनों के इस फिल्म के बारे में झांसी की मीडिया से बातें करने के बाद फिल्म में लीड रोल के लिए शाहरुख खान के नाम की चर्चा जोरों पर रही लेकिन उन्होंने ऐसी किसी फिल्म के बारे में कोई योजना होने से साफ इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

Shahrukh khan refuses Dhyan Chand biopic abhishek chaubey still seaching for lead actor
Abhishek Chaubey - फोटो : Social Media

अभिषेक चौबे ने अपना करियर निर्देशक विशाल भारद्वाज के सहायक के तौर पर फिल्म मकड़ी से शुरू किया। मकबूल, द ब्लू अम्ब्रैला और ओंकारा में भी वह सहायक निर्देशक रहे और फिर 10 साल पहले फिल्म इश्किया में उन्हें बतौर निर्देशक पहला मौका मिला। अभिषेक की फिल्में काफी चर्चित रही हैं लेकिन पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म सोन चिड़िया फ्लॉप रही। तब से अब तक अभिषेक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh khan refuses Dhyan Chand biopic abhishek chaubey still seaching for lead actor
ध्यानचंद - फोटो : SELF

अभिषेक ने इस दौरान मेजर ध्यानचंद पर काफी किताबें पढ़ीं और ध्यानचंद पर बायोपिक बनाने के लिए उनके परिजनों से भी मिल आए हैं। झांसी में ध्यानचंद के परिजनों ने बताया कि ये बायोपिक अभिषेक के निर्देशन में बनेगी और फिल्म में लीड रोल के लिए शाहरुख और वरुण धवन से बात चल रही है। इस बारे में शाहरुख खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने अमर उजाला को बताया कि ऐसी कोई बात हुई ही नहीं है और शाहरुख अपने दूसरी योजनाओं में इन दिनों व्यस्त है।

अभिषेक के करीबी बताते हैं कि वह अपनी फिल्म के लिए लगातार किसी बड़े हीरो की तलाश में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक किसी अभिनेता ने उनकी बायोपिक के लिए हां नहीं की है। अभिषेक फिल्म का प्री प्रोडक्शन भी करीब करीब पूरा कर चुके हैं और ध्यानचंद के परिजनों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई में शुरू हो जाएगी।

My City Talks “Love Aaj Kal”: अमर उजाला लाया कार्तिक आर्यन और सारा अली खान से मिलने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed