फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love Aaj Kal actors Kartik Aryan Sara Ali Khan to attend My City Talks series in Agra on this date

My City Talks “Love Aaj Kal”: अमर उजाला लाया कार्तिक आर्यन और सारा अली खान से मिलने का सुनहरा मौका

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal actors Kartik Aryan Sara Ali Khan to attend My City Talks series in Agra on this date
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

मशहूर फिल्म कलाकारों का अमर उजाला के पाठकों से सीधा संवाद कराने और उन्हें फिल्मी सितारों से रू ब रू कराने की अगली कड़ी इस बार आगरा में आयोजित होने जा रही है। माई सिटी टॉक्स – लव आज कल नामक इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री सारा अली खान और जब वी मेट, रॉकस्टार, कॉकटेल, हाईवे और तमाशा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली अमर उजाला के पाठकों से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अमर उजाला प्रकाशन केंद्रों से सम्बद्ध जिलों/शहरों की भाग्यशाली जोड़ियां इन कलाकारों से मुलाकात करने का मौका पाएंगी। इन जोड़ियों का चयन एक प्रतियोगिता के जरिए किया जा रहा है, जिसमें अमर उजाला के 18 से 35 आयु वर्ग तक के पाठक हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए पाठकों को अपनी ऐसी प्रेम कहानियां भेजनी होंगी, जो सामाजिक अभिरुचि की हों और दूसरों के लिए प्रेरणा हों।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम इस वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हो रही फिल्म लव आज कल से संबंधित है और कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पाठकों को अपनी प्रविष्टियां 7 फरवरी 2020 तक भेजनी हैं। सबसे अच्छी कहानियां भेजने वाली 21 जोड़ियों का चयन अमर उजाला प्रबंधन की निर्णायक टीम करेगी। इन 21 जोड़ियों में से 10 भाग्यशाली जोड़ियां आगरा में 11 फरवरी को होने जा रहे माई सिटी टाक्स – लव आज कल नामक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली से संवाद करने का मौका पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में प्रेम कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए इम्तियाज अली अपनी पहली फिल्म सोचा न था से ही चर्चित रहे हैं। वह इससे पहले अपनी पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल की रिलीज से पहले फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अमर उजाला के संपादकों से वाराणसी में संवाद कर चुके हैं।


ऐसे लें प्रतियोगिता में हिस्सा
अगर आपकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है तो आप माई सिटी टाक्स – लव आज कल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जोड़ीदार की सहमति से अपनी प्रेम कहानी अमर उजाला को भेजनी है। यह कहानी अधिकतम 500 शब्दों में होनी चाहिए। कहानी कैसे और कहां भेजनी है, इसके लिए शनिवार 1 फरवरी 2020 का अमर उजाला अखबार पढ़ना न भूलें। चुनी गई कहानियों का प्रकाशन जोड़ियों के चित्रों के साथ अमर उजाला के 10 फरवरी के अंक में होगा। इन प्रकाशित 21 कहानियों में से ही 10 सौभाग्यशाली विजेता जोड़ियों का चयन माई सिटी टाक्स – लव आज कल कार्यक्रम के लिए होगा। विजेताओं के चयन में अमर उजाला प्रबंधन का निर्णय अंतिम व मान्य होगा।

गजराज और नीना की जोड़ी पर फिदा हुए आयुष्मान, इस बार परदे पर दिखेगा दिलचस्प मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed