फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan open secret of his life

शाहरुख ने खोले अपनी जिंदगी के कुछ रहस्य

Sat, 17 May 2014 05:51 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan open secret of his life

मुझे प्राइवेसी की कोई जरूरत नही है, मैं लोगों की नजरों में रहने का आनंद उठाता हूँ" ये शब्द है किंग खान यानी शाहरुख के। जिन्होंने फोर्ब्स ईस्ट द्वारा आयोजित एक समारोह में अपने ये विचार प्रगट किये।

विज्ञापन


अपने अभिनय और उस से मिले स्टारडम के दम पर शाहरुख आज लाखों करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहे है। लेकिन इस स्टारडम के जहाँ हर किसी को चाहत होती है वहीं इसकी सबसे बड़ी समस्या ये है कि किसी की भी जिंदगी व्यक्तिगत नही रह जाती।

विज्ञापन

हर कुछ जानने की चाहत

shahrukh khan open secret of his life

एक स्टार क्या खाता है क्या पीता है और कहाँ जाता है ये सभी लोगों के मनोरंजन का साधन बन जाते है। लेकिन जहाँ दूसरे सितारे समय समय पर कहते सुने जाते कि व्यक्तिगत जिंदगी को व्यक्तिगत ही रहने दो वहीं शाहरुख इस बात से इक्तफाक नही रखते। उनका मानना है कि उन्हें प्राइवेसी की कोई जरूरत नही है।

48 वर्षीय अभिनेता ने अपने दो दशकों के करियर में तकरीबन 50 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। जिनमें से 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा', 'स्वदेश' और 'जब वी मेट तक हैं जान' उनकी सबसे यादगार फ़िल्में है।

खुश हूं खुद को मिले प्यार से

shahrukh khan open secret of his life

शाहरुख कहते है, "मैं अपनी प्रसिद्धि से बहुत खुश हूँ, मैं अपने घर से निकलने, और लोगों के इन्तजार ना करने को याद करूँगा, मेरे आस-पास लहराते लोग और मिले हुए प्यार से बेहद खुश हूँ। मुझे छिप-छिप के रहने की कोई जरूरत नही है, मैं बेशर्मों की तरह एक स्टार होना चाहता हूँ। मेरे हिसाब से यह उन चीजों में सबसे खूबसूरत चीज है।"

"मैं बहुत खुश हूँ कि लोग मुझे अकेला खाना खाने का भी समय नही देते। एक चुनाव के तौर पर मैं इसे फिर से करना पसंद करूँगा।"

विज्ञापन

निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आया हूं

shahrukh khan open secret of his life

"मैं निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आया हूँ, और हमें पैसा कमाने में बहुत से मुद्दों से गुजरना पड़ता है। लेकिन मैंने अपने माता-पिता को बहुत मेहनत करते हुए देखा है। मैं कभी भी भौतिक वस्तुओं के साथ ज्यादा लगाव में नही रहा।"

"मेरे पास बड़ा घर है, एक शानदार कार है, स्टेडियम में बेहतरीन बक्से है। लोग सच में मुझे प्रेम से रखते है। लेकिन अगर मेरे पास ये सब नही होता और सिर्फ अभिनय हो तो भी मैं खुश ही होऊंगा।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed