फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan not Appearing in Rohit Shetty's Next Film

शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के झगड़े से रुकी कई फिल्में

Fri, 11 Mar 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 11 Mar 2016 11:45 AM IST
सार

  • दिलवाले के फ्लॉप होने ने शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की दोस्ती के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।
  • कई फिल्में दोनों के मनमुटाव की वजह से अटकी हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan not Appearing in Rohit Shetty's Next Film
शाहरुख खान - फोटो : gettyimages

विस्तार

दिलवाले के फ्लॉप होने ने न केवल शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की दोस्ती के समीकरण बिगड़ दिए, बल्कि कई लोगों के करिअर की योजनाओं को भी धक्का पहुंचाया। दिलवाले की मेकिंग के दौरान शाहरुख-रोहित ने फिल्म निर्माण में आगे बढ़ने के कई प्लान बनाए थे।

विज्ञापन


इसमें एक यह भी था कि वे मिलकर मराठी में फिल्मों का निर्माण करेंगे। इस दिशा में पहली फिल्म लिए उन्होंने निर्देशक संजय जाधव के साथ बातचीत भी कर ली थी। मगर दिलवाले के बाद टूटी दोनों की दोस्ती की वजह से मराठी फिल्म लटक गई है।

विज्ञापन

दिलवाले के फ्लॉप होने से बिगड़ा मामला

Shahrukh Khan not Appearing in Rohit Shetty's Next Film
शाहरुख-रोहित की टूटी दोस्ती से लटकी फिल्म - फोटो : gettyimages

जाधव कैंप के सूत्रों की मानें तो बीते तीन महीने में इस फिल्म को लेकर कोई बात नहीं हुई। जबकि तय हुआ था कि दिलवाले की रिलीज के बाद शाहरुख-रोहित साथ बैठेंगे और जाधव के साथ योजना को निर्णायक रूप देंगे। सूत्रों के अनुसार शाहरुख की कंपनी हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्म निर्माण करने की इच्छुक है।

मराठी में चूंकि अच्छा बाजार है और संवेदनशील सिनेमा के काफी दर्शक हैं, अतः उन्होंने इस भाषा को चुना था। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में करीब छह महीने पहले बैठकें शुरू हुई थीं। लेकिन जब से दिलवाले फ्लॉप हुई और शाहरुख-रोहित ने एक-दूसरे की टीम पर इसका ठीकरा फोड़ा तब से सारा मामला बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed