शाहरुख का फेमस डॉयलॉग बोले बराक ओबामा, फैन हुए गदगद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम भी जुड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अपने भाषण में शाहरुख खान के एक मशहूर डॉयलॉग को बकायदे कोड भी किया।
दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में भाषण देते हुए ओबामा ने शाहरुख खान का नाम लिया और उनकी फिल्म का डायलॉग भी बोला। उन्होंने कहा, 'हमें शाहरुख खान, मिल्खा सिंह, मैरीकॉम और कैलाश सत्यार्थी पर गर्व है।'
ओबामा ने भाषण के शाहरुख खान के डायलॉग को दोहराया
ओबामा ने अपने भाषण में शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे का मशहूर डॉयलॉग बोला। उन्होंने भाषण के दौरान कहा, 'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। आप समझ सकते हैं मैं क्या कह रहा हूं।'
ओबामा के इस भाषण के बाद से विभिन्न सोशल साइटों पर लोगों ने शाहरुख खान और उनके डायलॉग को पोस्ट करना शुरू कर दिया है। वहीं शाहरुख खान के कई फेमस डॉयलॉग लोग ट्विट कर रहे हैं।