फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan is best father

प्रेमी के साथ परफेक्ट पापा भी हैं शाहरुख

Sat, 14 Jun 2014 11:45 AM IST
वैभव दीवान/ बीबीसी संवाददाता, मुंबई
वैभव दीवान/ बीबीसी संवाददाता, मुंबई Updated Sat, 14 Jun 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan is best father

हाल ही में शाहरुख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता होने के चलते चर्चाओं में थे। वहीं अब एक और सर्वे में उन्हें दुनिया के दूसरे सबसे पसंदीदा पिता का दर्जा मिला है।

विज्ञापन


हाल ही में एक सर्वेक्षण में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम पिता के रूप में सबसे पसंदीदा व्यक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

विज्ञापन

शीर्ष पर रहे ओबामा

shahrukh khan is best father

​खासकर इस सर्वेक्षण के नतीजे ​ऐसे समय पर आए हैं जब फादर्स डे ​नजदीक है। फादर्स डे 15 जून (रविवार) को है​। विवाह संबंधी वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' ने सबसे पसंदीदा पिता का पता लगाने के लिए 500 से अधिक उत्तरदाताओं के साथ एक ऑनलाइन सर्वे किया गया।

​ सर्वे में भारतीय महिलाओं से देश के सबसे पसंदीदा पिता को वोट देने के लिए कहा गया। इस दौरान अधिकांश वोट अभिनेता शाहरुख को मिले,​ जबकि अन्य देशों में रहने वाले पसंदीदा पिता की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शीर्ष पर रहे​।​

सचिन रहे शाहरुख से पीछे

shahrukh khan is best father

सर्वे में भारतीय महिलाओं ने शाहरुख को सबसे पसंदीदा भारतीय पिता के रूप में 42.5 प्रतिशत वोट दिए​,​ वहीं, 36.9 प्रतिशत वोट पाकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर रहे​। महानायक अमिताभ बच्चन को 20.6 प्रतिशत वोट मिले।

​ वहीं, सबसे लोकप्रिय विदेशी पिता के रूप में ओबामा 40.3 प्रतिशत वोट पाकर पहले स्थान पर रहे ​। इसके बाद संगीतज्ञ विल स्मिथ (31.4 प्रतिशत)​,​ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम (15.2 प्रतिशत) और टेनिस चैंपियन रोजर फेडरर (13.1 प्रतिशत) को स्थान मिला​।

​उत्तरदाताओं से भारत की सबसे पसंदीदा बाप-बेटी जोड़ी को भी वोट देने के लिए कहा गया था​। इसमें शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना को 43.2 प्रतिशत वोट मिले​। ​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed