Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने बदली घर की नेम प्लेट, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'मन्नत'
हाल ही में शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ अपने नई फिल्म डंकी की घोषणा की थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले कई दिनों से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। शनिवार को भी शाहरुख एक बार चर्चा के केंद्र में आ गए। दरअसल, हाल ही में अभिनेता के घर मन्नत में नई नेम प्लेट लगी है। इस नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मन्नत ट्रेंड करने लगा।
फैंस नेम प्लेट की फोटो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने मन्नत की नेम प्लेट की चार अलग-अलग तस्वीरें साझा कीं और लिखा, '#मन्नत नेम प्लेट का विकास।' एक दूसरे फैन ने नई नेम प्लेट की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'मन्नत की नई नेम प्लेट। मन्नत प्रतीक है स्टारडम, प्यार, इमोशन, पैशन, हार्डवर्क और डेडिकेशन का।'
Evolution of #Mannat nameplate 😍@gaurikhan @iamsrk #GauriKhan#ShahRukhKhan #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/lFA3OTgdRg
— Team Shah Rukh Khan ⚡️ (@teamsrkfc) April 23, 2022
This design will be forever iconic.
— Samina ✨ (@SRKsSamina_) April 22, 2022
Simple, unassuming and classy, just like you @iamsrk. Not a fan of the new one to be honest. #Mannat pic.twitter.com/Nbq8Nnrah6
गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ अपनी नई फिल्म डंकी की घोषणा की थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी नहीं दी। डंकी से पहले शाहरुख एक्शन थ्रिलर पठान में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।