अब ओबामा को अपने फेमस गाने पर डांस कराना चाहते हैं शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने ओबामा के इस भाषण पर प्रतिक्रिया जताते हुए ट्विट किया है।
शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है, 'लिंग और धर्म समानता पर राष्ट्रपति ओबामा के भाषण का हिस्सा बनकर खुश हूं। दुख है कि वे भांगड़ा नहीं कर पाए। अगली बार छैयां, छैया जरूर करेंगे।'
बराक ओबामा ने डीडीएलजे का डॉयलोग कहा और उधर शाहरूख के चाहने वाले उत्साह से भर उठे। सोशल साइट्स पर वापस डीडीएलजे की यादें ताजा हो रही हैं और शाहरूख खान पर गर्व किया जा रहा है। ट्विटर पर SRK Pride Of India ट्रेंड कर रहा है।
पहले भी ओबामा और शाहरुख का नाम आ चुका है साथ
यह पहली बार नहीं है जब बराक ओबामा और शाहरुख खान का नाम साथ आया है। इससे पहले एक नामचीन वेबसाइड के 'मोस्ट एडमाइरड डैड' की लिस्ट में ये दोनों हस्तीयां एक साथ आ चुकी हैं।
पिछले साल शादी डॉट कॉम के एक सर्वे में बराक ओबामा और शाहरुख खान को सबसे अच्छे पिता के तौर पर माना गया था। 'फादर्स डे' के मौके पर कराए गए इस सर्वे में 5,500 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें दुनिया का सबसे बेहतरीन पिता पूछा गया था। आपको बता दें, इस सर्व में 42 प्रतिशत वोट शाहरुख खान को आए थे, जबकि 40 प्रतिशत वोट बराक ओबामा को मिले थे।
शाहरुख खान अपने तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ काफी अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। वहीं, बराक ओबामा की दो बेटियां हैं, नताशा और मालिया एन ओबामा। वहीं शाहरुख की फिल्म 'माई नेम इज खान' में भी शाहरुख खान ने बराक ओबामा का नाम लिया है।