फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh and daughter suhana khan work together in sujoy ghosh spy thriller as reports

Shahrukh Khan: बेटी सुहाना की फिल्म में नजर आएंगे किंग खान! जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी पिता-बेटी की जोड़ी

Sun, 03 Sep 2023 09:37 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 03 Sep 2023 09:37 AM IST
सार

शाहरुख खान ने एक बार फिर से बॉलीवुड में दमदार वापसी कर ली है। वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान भी अब एक्टिंग में दम दिखाने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ खबर है कि शाहरुख-सुहाना ने एक फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है।

विज्ञापन
Shahrukh and daughter suhana khan work together in sujoy ghosh spy thriller as reports
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जोया अख्तर की आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। जहां एक तरफ शाहरुख की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है, दूसरी ओर सुहाना की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों के फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच अब इनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ गई है।

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अगले प्रोजेक्ट में पिता और बेटी यानी शाहरुख और सुहाना पर्दे पर साथ दिख सकते हैं। खबरों की मानें तो 'कहानी 2' और 'बदला' जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाने वाले सुजॉय घोष अब ये बड़ा काम करने जा रहे हैं। वह सुहाना और शाहरुख स्टारर अपनी नई फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। यह भी बताया जा रहा है कि यह एक स्पाई फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh and daughter suhana khan work together in sujoy ghosh spy thriller as reports
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में शाहरुख का रोल छोटा नहीं, बल्कि यह एक एक्सेटेंडेड कैमियो होगा। कुछ वैसा ही, जैसा किंग खान ने फिल्म 'डियर जिंदगी' में प्ले किया था। वहीं सुहाना के रोल को लेकर कहा जा रहा है कि वह फिल्म में एक जासूस की भूमिका में दिख सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन

फिलहाल तो शाहरुख के चाहने वाले उनकी 'जवान' देखने के लिए बेताब है, जो इसी गुरुवार, 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में पहले ही तूफान उड़ा रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा सकता है। उनके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार भी दिखेंगे। 

यह भी पढ़ें:  'कहो ना प्यार है' को लेकर अमीषा पटेल का बड़ा खुलासा, बोलीं- करीना ने नहीं छोड़ी फिल्म बल्कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed