फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid said, will marry later this year

शाहिद ने कहा, साल के आखिर तक करेंगे शादी

Fri, 27 Mar 2015 01:22 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Shahid said, will marry later this year

आखिरकार अभिनेता शाहिद कपूर ने कुबूल कर ही लिया कि जो भी खबरें शादी की आ रही हैं वह एक तरह से सही ही हैं। एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब शाहिद से पूछा गया कि शादी और सगाई के बारे में तो उन्होंने कहा, 'सगाई बात तो गलत है लेकिन जो साल के अंत में आपने शादी की बात सुनी है वो एक तरह से सही है।'

विज्ञापन


जब शाहिद से पूछा गया कि ऐसा क्या खास है उस दिल चुराने वाली लड़की में तो शाहिद ने कहा, 'मैं आपको इतनी सारी बातें तो नहीं बता सकता, मुझे आशा है आप निजी जिंदगी की बात को समझते होंगे। आज मैं एक अवार्ड फंक्शन पर आया हूं और मुझे लगा की आपके सवालों का जवाब दे देना चाहिए। मैं एक नार्मल लड़का हूं और वो भी एक नार्मल लड़की है। हमें इसे इसी तरह से लेना चाहिए, हां मैं खुश हूं।
विज्ञापन


शाहिद और मीरा की कुछ खास बातें

Shahid said, will marry later this year

वैसे पिछले कई हफ्तों से शाहिद और दिल्ली की लड़की मीरा को लेकर मीडिया में खबरें उड़ रही हैं। इन दानों की मुलाकात राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दौरान हुई क्योंकि शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा के घर वाले इसके अनुयायी हैं। एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से खबर भी आई है जिसमें शाहिद और मीरा के बारे में कुछ खास बातें बताई गई हैं।

खबर के अनुसार शाहिद की उम्र 34 साल और मीरा राजपूत की 21 साल है जबकि मध्यम वर्ग के परिवार की मीरा राजपूत ने नई दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से अपनी पढ़ाई की और उसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज में आगे की पढ़ाई की।

अगर शादी हुइ तो पूरी तरह अरेंज मैरिज

Shahid said, will marry later this year

अगर यह शादी हुई तो यह पूरी तरह से अरेंज मैरिज होगी क्योंकि शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा के पापा दोनों लोग राधास्वामी सतसंग व्यास के अनुयायी हैं और उसी के दौरान शाहिद और मीरा का परिचय कराया गया था।

घरवालों ने तय किया था की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही मीरा के लिए रिश्ता खोजा जायेगा। भले शाहिद सगाई की बात को नकार रहे हों पर मकर संक्रांति पर हुई सगाई के दौरान मीरा के खास दोस्त मौजूद थे। जिसकी पुष्टि कई माध्यमों से लगातार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed