फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahid kapoor will do a movie with priyanka chopra

शाहिद को मिला पुरानी प्रेमिका का साथ

Tue, 13 Aug 2013 09:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor will do a movie with priyanka chopra

इमरान खान ने एकता कपूर की फिल्म 'मिलन टॉकीज' में काम करने से अचानक इनकार कर दिया, तो शाहिद कपूर की किस्मत खुल गई। न सिर्फ यह फिल्म उनके हाथ लगी बल्कि अपनी पुरानी प्रेमिका का साथ इस फिल्म के जरिए उनको एक बार फिर मिल गया।

विज्ञापन


जी हां, तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में पहले इमरान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी थी, लेकिन अब नजारा एकदम अलग है।

इमरान की जगह शाहिद के आने के बाद फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता अचानक बढ़ गई है। इसकी वजह है पीसी और शाशा की जोड़ी। सब जानते हैं कि पीसी शाशा की एक्स प्रेमिका हैं। फिल्म कमीने की शूटिंग के दिनों में दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।
विज्ञापन


हालांकि बाद में दोनों के बीच दूरी भी बन गई थी। लेकिन अब वे दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की जोड़ी बनने से एकता को काफी खुशी है। उन्हें लग नहीं रहा था इमरान के फिल्म छोडऩे के बाद शाहिद इसमें काम करेंगे, लेकिन आश्चर्य की बात है कि शाशा ने प्रस्ताव झट से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं इस संबंध में बॉलीवुड के गलियारों में खुसुर पुसुर होनी शुरू हो गई है कि शाहिद ने पीसी के चक्कर में ही इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इमरान ने एकता की इस फिल्म में काम करने से क्यों इनकार कर दिया? उनके एकता कपूर से काफी अच्छे संबंध हैं।


यहां तक कि उनके अभिनय से सजी एकता के बैनर की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' इसी हफ्ते प्रदर्शित होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इमरान को तारीखों की समस्या हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed