फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor starrer Jersey New Trailer launched the film is to be released on 14 april with kgf 2

Jersey New Trailer: क्रिकेट से अपने प्यार और संघर्ष के बीच जूझते नजर आए शाहिद कपूर, जारी हुआ फिल्म का नया ट्रेलर

Mon, 04 Apr 2022 02:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 02:02 PM IST
सार

शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का एक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor starrer Jersey New Trailer launched the film is to be released on 14 april with kgf 2
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जर्सी' के एलान के बाद से ही दर्शक बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का एक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन

फिल्म का एक ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसी बीच अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर का किक्रेट के लिए प्यार और सर्मपण साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही फिल्म के इस नए ट्रेलर में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी और इसमें आने वाले उतार- चढ़ाव की भी झलक देखने के मिली। 

विज्ञापन

 इसके अलावा ट्रेलर में शाहिद का क्रिकेट में वापसी के लिए संर्घष भी नजर आ रहा है। इससे पहले फिल्म के नए ट्रेलर रिलीज के बारे में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी थी। बता दें कि फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगू फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक है। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म बड़े पर्दे पर केजीएफ: चैप्टर 2 से भिड़ेगी।


यहां देखें फिल्म का नया ट्रेलर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed