फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Video next two year slate released ott announce 70 series and films event pales in comparison to Netflix

Prime Video: प्राइम वीडियो की अगले दो साल की स्लेट जारी, नेटफ्लिक्स के मुकाबले फीका रहा हिंदुस्तानी जश्न

Tue, 19 Mar 2024 05:28 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Mar 2024 05:28 PM IST
सार

प्राइम वीडियो भारत की तमाम प्रमुख भाषाओं में करीब 40 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्में बनाने की प्रक्रिया में हैं, जबकि कुछ बड़ी फिल्मों के उसने स्ट्रीमिंग अधिकार भी खरीदे हैं।

विज्ञापन
Prime Video next two year slate released ott announce 70 series and films event pales in comparison to Netflix
प्राइम वीडियो अनाउंसमेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अमेरिकी ओटीटी प्राइम वीडियो ने अपने दूसरे प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया शोकेस में देश में अपने अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी और विविध कंटेंट का अनावरण किया है। इसमें करीब 70 सीरीज और फिल्में हैं। घोषणा के साथ इनकी रिलीज डेट की जानकारी तो नहीं दी गई लेकिन जानकारी के मुताबिक इनमें से अधिकतर का प्रीमियर अगले दो साल मे किया जाना है। प्राइम वीडियो भारत की तमाम प्रमुख भाषाओं में करीब 40 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्में बनाने की प्रक्रिया में हैं, जबकि कुछ बड़ी फिल्मों के उसने स्ट्रीमिंग अधिकार भी खरीदे हैं।

विज्ञापन

काफी अफरातफरी भरे माहौल में मुंबई में हुए मंगलवार के इस कार्यक्रम में मुख्यतया हिंदी, तमिल और तेलुगु में अलग अलग पसंद की सीरीज और फिल्मों की लिस्ट एक के बाद एक सुनाई गई। जिस भी सीरीज का नाम पुकारा जाता, उसके कलाकार मंच पर अपनी झलकियां दिखाने आते, दो चार बातें करे और चले जाते। नेटफ्लिक्स के हाल ही में हुए कार्यक्रम के मुकाबले ये प्रस्तुति काफी फीकी रही और पूरे कार्यक्रम में कोई भी बड़ा सितारा हिंदी, तमिल या तेलुगु फिल्म जगत से शामिल नहीं हो सका। मंगलवार को जारी सूची में कुछ सीरीज ऐसी भी रहीं जिन्हें नेटफ्लिक्स ने अपने यहां प्रसारित करने से हाल के दिनों में मना कर दिया है।


AR Murugadoss: एक्शन, इमोशन और सामाजिक संदेश, सलमान की फिल्म में क्या-क्या होगा खास? निर्देशक ने उठाया पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, प्राइम वीडियो के कंट्री डायरेक्टर सुशांत श्रीराम ने इस मौके पर कहा, “हमारा ध्यान हमेशा भारतीय ग्राहकों को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के साथ सुपर-सर्विस देने पर रहा है। रचनात्मक मूल सीरीज और फिल्मों, डायरेक्ट-टू-सर्विस प्रीमियर से लेकर विभिन्न भाषाओं में कुछ सबसे बड़ी हिट्स के रिकॉर्ड हमने बीते साल बनाए हैं। और, हम चाहते हैं कि हमारी सेवा की हर कहानी किसी न किसी का पसंदीदा शो या फिल्म हो।"
Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकनाचूर कर डाली अभिनेता की कार

विज्ञापन

वहीं, प्राइम वीडियो की दक्षिण पूर्व एशिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, "सिर्फ 2023 के किसी भी सप्ताह में हमारी सामग्री 210 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखी गई और पिछले 52 हफ्तों में से 43 हफ्तों के लिए प्राइम वीडियो विश्वभर में शीर्ष 10 में ट्रेंड हुआ। हमारे शो और फिल्मों के राष्ट्रीय और वैश्विक प्रभाव को देखना संतुष्टिदायक रहा है, और यह हमें वैश्विक मंच पर भारतीय कंटेंट को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करता है।''


Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप

प्राइम वीडियो के मंगलवार को यहां मुंबई में हुए कार्यक्रम की टैगलाइन रही, द नेक्स्ट चैप्टर ऑफ द इंडिया स्टोरी, लेकिन भारतीय लोक अंचलों या लोककथाओं की मंगलवार को घोषित हुई सामग्री में खास महत्ता नहीं देखी गई। कुछ हॉरर सीरीज और फिल्मों को छोड़ किसी धमाकेदार कहानी का ऐलान इस दौरान नहीं हुआ।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed