सोशल मीडिया: मीरा राजपूत ने मालदीव से शेयर की फोटो, खुद को बताया 'बीच बम', यूजर ने लिखा- दुनिया को दिखा दो...
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मीरा ने मालदीव से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने खुद को एक तस्वीर में 'बीच बम' बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मीरा ने मालदीव से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने खुद को एक तस्वीर में 'बीच बम' बताया है। यह तस्वीर समुद्र किनारे की है और इसमें मीरा सफेद बिकनी और हरे रंग के श्रग में दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बीच बम। सचमुच इसे बंद नहीं किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों की कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। मीरा के फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। वहीं, उनके एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- दुनिया को दिखा दो मीरा आज...
गौरतलब है कि मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। उनकी बिकनी वाली नई तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। बिकनी में वह स्टार से कम नहीं लग रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी वह बिकनी में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। लेकिन इस नई तस्वीर में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
सभी जानते हैं कि मीरा और शाहिद बॉलीवुड के पॉपुलर और परफेक्ट कपल हैं। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह योगा कर रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था। वीडियो में वह समुद्र किनारे सूर्य नमस्कार कर रही थीं। मीरा ने शाहिद के साथ एक शानदार सेल्फी भी शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, क्या मैं ट्रेनर को घर ले जा सकती हूं। मीरा की बिकनी वाली फोटो को 1 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में टिप्पणियां आ रही है।
View this post on Instagram