{"_id":"65c227a1bc52ce5dfb07a83c","slug":"shahid-kapoor-kriti-sanon-film-teri-baaton-mein-aisa-uljha-jiya-got-cuts-from-censor-board-for-intimate-scenes-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: शाहिद की फिल्म सेंसर बोर्ड के निशाने पर, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के सीन पर चली कैंची","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: शाहिद की फिल्म सेंसर बोर्ड के निशाने पर, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के सीन पर चली कैंची
Tue, 06 Feb 2024 07:03 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:03 PM IST
सार
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक रोमांटिक प्रेम कहानी है। इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित शाहिद और कृति हैं, उतने ही उत्साहित दोनों के फैंस भी हैं। दर्शक पर्दे पर अपने इन दोनों चहेते सितारों को एक साथ रोमांस करते देखने के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन
शाहिद कपूर और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी आने फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। ऐसे में शाहिद की इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो उनके फैंस को निराश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है।
रोमांटिक दृश्य पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक रोमांटिक प्रेम कहानी है। इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित शाहिद और कृति हैं, उतने ही उत्साहित दोनों के फैंस भी हैं। दर्शक पर्दे पर अपने इन दोनों चहेते सितारों को एक साथ रोमांस करते देखने के लिए बेकरार हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक रोमांटिक दृश्य को हटा दिया है। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से लगभग दस सेकंड के दृश्य पर सेंसर ने अपनी कैंची चलाई है।
तलाक के बाद भी दोस्ती निभा रहे ये सितारे
विज्ञापन
शाहिद और सेंसर बोर्ड का पुराना रिश्ता
बॉलीवुड में शाहिद कपूर अलग तरह की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। चाहे शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' हो या 'उड़ता पंजाब' उनकी फिल्मों से कोई न कोई विवाद जरूर जुड़ता ही रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'उड़ता पंजाब' के 40 दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने फिल्म से हटा दिया था। वहीं, उनकी फिल्म 'पद्मावत' के भी कई दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी।
ब्राउन हाई नेक में दिखा करिश्मा का ग्लैमरस अवतार
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज डेट
शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कृति एक रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी वहीं, शाहिद साइंटिस्ट के किरदार में दिखाई देंगे। इंसान और रोबोट के खूबसूरत रिश्ते वाली इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। शाहिद कपूर की यह फिल्म वेलेंटाइन सप्ताह में यानि नौ फरवरी को रिलीज होगी।