Pooja Hegde: पूजा हेगड़े बोली-‘अब दर्शक अल्फा फीमेल देखेंगे’, फिल्म ‘देवा’ में शाहिद के साथ आएंगी नजर
हाल ही में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने कहा कि इस फिल्म में हीरो ही अल्फा मेल कैरेक्टर नहीं है बल्कि हीरोइन भी उसकी टक्कर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2025 के शुरुआती महीने में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पूरी टीम और शाहिद कपूर के साथ मौजूद दिखीं। ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म को लेकर और अपने किरदार को लेकर एक जरूरी डिटेल एक्ट्रेस पूजा ने शेयर की। वह अपने किरदार को हीरो यानी शाहिद कपूर के किरदार देवा की टक्कर का बता रही हैं।
निभाया है दबंग जर्नलिस्ट का रोल
फिल्म ‘देवा’ में पूजा हेगड़े ने दीया नाम की जर्नलिस्ट का रोल किया है। पूजा हेगड़े ट्रेलर लॉन्च पर कहती हैं- ‘फिल्म में देवा यानी शाहिद कपूर के बराबर की टक्कर का मेरा किरदार है। अब तक दर्शकों ने अल्फा मेल कैरेक्टर फिल्मों में देखे हैं, लेकिन अब आप अल्फा फीमेल कैरेक्टर भी देखेंगे। फिल्म में माफिया या पुलिस वाले का टैग, दीया ही बतौर जर्नलिस्ट देवा को देती है।’
ये खबर भी पढ़ें: Deva Trailer: खान सितारे छोड़ रहे स्मोकिंग, इधर रणबीर के बाद अब शाहिद कपूर ने शुरू किया सिगरेट का प्रचार
मल्टी लैंग्वेज फिल्मों का हिस्सा बनकर खुश
‘देवा’ के ट्रेलर लॉन्च पर ही पूजा से सवाल किया गया कि वह क्रासओवर एक्ट्रेस हैं यानी वह साउथ और हिंदी भाषाओं की फिल्में करती हैं। इस पर पूजा का कहना था कि इस बात से वह काफी खुश हैं। वह मुंबई में बड़ी हुईं, साउथ से बिलॉन्ग करती हैं। ऐसे में उनके लिए हर जगह काम करना काफी आसान है।
ये खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: यूएई में शोएब अख्तर और हभजन सिंह से मिले शाहिद कपूर, ‘देवा’ के गानों पर किया डांस
पूजा हेगड़े के अपकमिंग प्रोजेक्ट
फिल्म ‘देवा’ के अलावा भी पूजा हेगड़े की इस साल कुछ और फिल्में भी आएंगी, जिसमें ‘रेट्रो’, ‘थलापति 69’ जैसी फिल्में शामिल हैं। थलापति 69 में वह साउथ एक्टर विजय के साथ नजर आएंगी।