फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor meets former cricketers Shoaib Akhtar and Harbhajan Singh in UAE performed on deva songs

Shahid Kapoor: यूएई में शोएब अख्तर और हभजन सिंह से मिले शाहिद कपूर, ‘देवा’ के गानों पर किया डांस

Sun, 12 Jan 2025 01:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 12 Jan 2025 01:12 PM IST
सार

Shahid Kapoor: अभिनेता  शाहिद कपूर ने ‘इंटरनेशनल लीग टी20’ के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म किया। इस दौरान वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर से मिले। 

 

विज्ञापन
Shahid Kapoor meets former cricketers Shoaib Akhtar and Harbhajan Singh in UAE performed on deva songs
शोएब अख्तर और हरभजन सिंह से मिले शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @imshoaibakhtar और @ilt20official

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और हरभजन सिंह के साथ यूएई में चल रहे ‘इंटरनेशनल लीग टी20’ के उद्घाटन समारोह में देखा गया। अभिनेता दोनों से बातचीत करते नजर आए। हाई-प्रोफाइल इवेंट में इन खेल हस्तियों की मौजूदगी ने टूर्नामेंट के रोमांच को बढ़ा दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शाहीद कपूर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं। ‘इंटरनेशनल लीग टी20’ के तीसरे सीजन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के दौरान अभिनेता पूरी तरह से काले रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए, शोएब अख्तर ने इस मुलाकात को अद्भुत संयोग बताया और अपनी खुशी जाहिर की शोएब शाहिद से बातचीत करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आए। अभिनेता ने हरभजन सिंह के कंधे पर थपकी देकर उनकी सराहना भी की।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Honey Rose: ‘मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं’, हनी रोज ने एक्टिविस्ट राहुल ईश्वर पर लगाए गंभीर आरोप

‘देवा’ के गानों पर शाहिद ने दी परफॉर्मेंस
देवा की मने कास्ट के साथ शाहिद कपूर ने ‘इंटरनेशनल लीग टी20’ के उद्घाटन समारोह में खुर्खियां बटोरीं। ‘मर्जी चा मालिक’ और ‘आला रे आला देवा आला’ जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान शािहद कपूर के साथ पूजा हेगड़े ने मंच संभाला और फिल्म के गाने भसड़ मचा के साथ वायरल हुक स्टेप किया।

View this post on Instagram

A post shared by International League T20 (@ilt20official)



यह खबर भी पढ़ें: Daaku Maharaaj X Reviews: कैसी है बालकृष्ण की 'डाकू महाराज'? फिल्म देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ये बात


फिल्म कब होगी रिलीज?
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, शाहिद कपूर लगभग एक साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उनकी आखिरी फिल्म, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आए थे, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed