Shahid Kapoor: ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर के साथ शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें, 'भाभी' मीरा राजपूत के साथ ली सेल्फी
Shahid Kapoor: अभिनेता ईशान खट्टर ने अपने बड़े भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा कपूर के साथ अपने "फैमजैम" के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैमिली वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विस्तार
पहली तस्वीर में ईशान और शाहिद रात के समय पूल में सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों भाई पूल में बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर ईशान की है। चौथी चस्वीर में ईशा अपनी भाभी मीरा के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद और ईशान ने शर्टलेस होकर कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन वेकेशन की तस्वीरों को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'फैमजैम पहले....'
25 फरवरी को शाहिद 44 साल के हो गए। अभिनेता के जन्मदिन पर उनके छोटे भाई ने अपने "सुपरनोवा बड़े भाई" के लिए एक नोट लिखा और कहा कि ज्यादा कुछ नहीं बदला है क्योंकि वह अभी भी उनके कपड़े चुराता है। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन के दिनों से लेकर अब तक की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में ईशान ने लिखा, "बहुत कुछ नहीं बदला है। अभी भी तुम्हारे कपड़े चुरा रहा हूं। सुपरनोवा बिग ब्रो को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़ें:
O Saathi Re: इम्तियाज की रोमांटिक सीरीज 'ओ साथी रे' की घोषणा, अदिति-अर्जुन रामपाल-अविनाश तिवारी आएंगे नजर
काम की बात करें तो ईशान, भूमि पेडनेकर के साथ आगामी सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'द रॉयल्स' का टीजर जारी किया था। टीजर में ईशान अविराज सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जो मोरपुर के शाही सिंहासन के आकर्षक उत्तराधिकारी हैं, जिनकी मुलाकात सोफिया कनमनी शेखर (भूमि) से होती है, जो एक उच्च-उपलब्धि वाली, सीधी-सादी सीईओ हैं।