फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   O Saathi Re Imtiaz Ali Romantic Web Series On Netflix starrer Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary

O Saathi Re: इम्तियाज की रोमांटिक सीरीज 'ओ साथी रे' की घोषणा, अदिति-अर्जुन रामपाल-अविनाश तिवारी आएंगे नजर

Thu, 27 Feb 2025 01:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

O Saathi Re-Imtiaz Ali: नेटफ्लिक्स और इम्तियाज अली रोमांटिक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ओ साथी रे। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन आरिफ अली करेंगे।
 

विज्ञापन
O Saathi Re Imtiaz Ali Romantic Web Series On Netflix starrer Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary
इम्तियाज अली की रोमांटिक सीरीज है - ओ साथी रे - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

विस्तार

अमर सिंह चमकीला के बाद, नेटफ्लिक्स और फिल्म निर्माता इम्तियाज अली वेब सीरीज 'ओ साथी रे' लेकर आ रहे हैं। विंडो सीट फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने शेयर किया खास वीडियो।
विज्ञापन

 

सीरीज की स्टार कास्ट
इम्तियाज अली - जो तमाशा, रॉकस्टार, जब वी मेट और लव आज कल जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अब वह एक रोमांटिक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इम्तियाज इस सीरीज के निर्माता और लेखक होंगे। इस सीरीज का निर्देशन आरिफ अली करेंगे, जिन्होंने पहले नेटफ्लिक्स सीरीज शी का निर्देशन किया है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अर्जुन रामपाल और अविनाश तिवारी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

O Saathi Re Imtiaz Ali Romantic Web Series On Netflix starrer Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary
सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
नेटफ्लिक्स पर की सीरीज की घोषणा
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज ओ साथी रे का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, ''इम्तियाज अली का 'ओ साथी रे'...समय में प्यार की पुरानी भावना का एक गीत। अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल अभिनीत। आरिफ अली द्वारा निर्देशित।'' यह एक रोमांटिक वेब सीरीज होगी, जिसकी एक झलक पाने के बाद प्रशंसक सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बहरहाल, सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि यह सीरीज सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन

सीरीज को लेकर इम्तियाज की राय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इम्तियाज अली ने कहा, "ओ साथी रे ने मुझे इसके विकास के हर मोड़ पर बढ़ाया। यह एक आधुनिक कहानी है, जिसमें दिल है और जीवन की उथल-पुथल भी है। मैं आरिफ द्वारा अविनाश अदिति और अर्जुन जैसे शानदार कलाकारों के साथ उत्साहित महसूस करता हूं और यह नेटफ्लिक्स के साथ लगातार मजबूत होते रिश्ते ही हैं, जिसने हमें ओ साथी रे की आकर्षक दुनिया में एंट्री कराई।"

यह भी पढ़ें:
Kubera: कुबेरा की रिलीज डेट तय, शेखर कम्मुला की फिल्म में धनुष-नागार्जुन और रश्मिका आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed