{"_id":"58d38e9e4f1c1ba06e1a2e05","slug":"shah-rukh-khan-will-have-to-pay-tax-in-india-for-his-dubai-villa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई वाले बंगले का टैक्स भारत में भी भरेंगे शाहरुख खान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबई वाले बंगले का टैक्स भारत में भी भरेंगे शाहरुख खान
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान का घर 'मन्नत'अक्सर सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन इस बार उनका दुबई वाला बंगला 'जन्नत' भी खूब चर्चा में है। बता दें बात हो रही है शाहरुख खान के दुबई वाले बंगले की। दुबई के बंगले ने आाज कल शाहरुख खान की नींदे उड़ा रखी हैं। खबर है कि उन्हे अपने दुबई के घर का टैक्स भारत में भी भरना पड़ेगा।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नए नियम के मुताबिक अब शाहरुख को अपने दुबई विला का टैक्स हिंदुस्तान में चुकाना होगा। इनकम टैक्स के नए नियमों के तहत अब जिन देशवासियों की विदेशों में प्रॉपर्टी होगी उसका टैक्स भारत में भी चुकाना पड़ेगा।
इसके बाद शाहरुख खान ने युएई-भारत करारनामे के तहत युएई सरकार को टैक्स भरने की रिपोर्ट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दी है।
बता दें, इनकम टैक्स विभाग फिलहाल शाहरुख खान की फाइल की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। ऐसे कई मामले हैं जिनमे आईटी विभाग ने माना है कि विदेशी संपत्ति भारत में कर योग्य होगी। नया आईटीएटी एक्ट इसी को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक अब यदि एक शख्स के पास दो घर होंगे तो केवल एक घर को ही उसकी संपत्ति मानी जाएगी। दूसरे घर पर उन्हें नए नियम के मुताबिक टैक्स देना होगा