फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah rukh Khan will be honored at Locarno Film Festival Giona A Nazzaro praised actor details Inside

Shah Rukh Khan: लोकार्नो फिल्म महोत्सव में सम्मानित किए जाएंगे शाहरुख, जियोना ए नजारो ने की किंग खान की तारीफ

Mon, 05 Aug 2024 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 Aug 2024 10:57 PM IST
सार

लोकार्नो फिल्म महोत्सव में शाहरुख खान को विशेष सम्मान दिया जाएगा। यह समारोह 7 अगस्त से शुरू हो रहा है।  225 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें 104 फिल्मों का विश्व प्रीमियर होगा।

विज्ञापन
Shah rukh Khan will be honored at Locarno Film Festival Giona A Nazzaro praised actor details Inside
शाहरुख खान, जियोना ए नजारो - फोटो : इंस्टाग्राम- शाहरुख खान, जियोना ए नजारो

विस्तार

स्विट्जरलैंड का लोकार्नो फिल्म महोत्सव बुधवार (7 अगस्त) को शुरू हो रहा है। इस समारोह में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा महोत्सव में जेन कैंपियन, अल्फोंसो कुआरोन और आइरीन जैकब को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सबसे पुराने फिल्म महोत्सव में से है एक
1946 में चल रहा लोकार्नो फिल्म महोत्सव विश्व के सबसे लम्बे समय तक चलने वाले वार्षिक फिल्म समारोहों में से एक है। यह ऑटोर सिनेमा पर केन्द्रित है।
इसमें दक्षिणी स्विट्जरलैंड के इतालवी भाषी टिसिनो क्षेत्र में मैगीगोर झील के तट पर फिल्में दिखाई जाती हैं। महोत्सव में खुले आसमान के नीचे स्थित पियाजा ग्रांडे में 8,000 तक फिल्म दर्शक बैठकर दुनिया की सबसे बड़े पर्दों में से एक पर फिल्में देखते हैं।
विज्ञापन


शाहरुख खान किेए जाएंगे सम्मानित
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शनिवार को पार्डो अला कैरियरा पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिनके कलात्मक योगदान ने सिनेमा को नई परिभाषा दी है। महोत्सव के प्रमुख जियोना ए नजारो ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा, "भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अभूतपूर्व है। वह ऐसे बादशाह हैं, जिन्होंने अपने दर्शकों से कभी नाता हमेशा बनाए रखा। लोगों ने ही उन्हें ताज पहनाया है। यह साहसी और दिलेर कलाकार हमेशा खुद को चुनौती देने के लिए तैयार रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव प्रमुख ने की जमकर तारीफ
नजारो ने कहा, "पहली बार मैं शाहरुख खान से अशोका के समय वेनिस में मिला था। मुझे नहीं पता था कि यह अद्भुत अभिनेता कौन है, लेकिन फिल्म देखकर मुझे लगा कि मैं उन्हें जानता हूं। शाहरुख खान ने जिस तरह से अपनी भूमिका निभाई, उन्होंने मुझे बहुत युवा विटोरियो गैसमैन या कुछ ऐसे अभिनेताओं की याद दिला दी, जो पौराणिक नायकों की भूमिका निभाने के लिए रोम आते थे। शाहरुख खान ने जिस तरह से अपने करियर को संरचित किया है और वैश्विक स्टार बनने के लिए अपने फैनबेस के साथ अपने रिश्ते को बनाया है। वह वाकई तारीफ के काबिल है।"


कई फिल्में होंगी प्रदर्शित
17 अगस्त तक चलने वाले 77वें महोत्सव में 225 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें 104 फिल्मों का विश्व प्रीमियर होगा। साथ ही, स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े इस फिल्म समारोह में कोलंबिया पिक्चर्स की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित एक पूर्वव्यापी प्रस्तुति भी होगी।
Hina Khan: सिर मुंडवाने के बाद हिना खान का नया लुक आया सामने, कहा- शो मस्ट गो ऑन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed