{"_id":"66b0fa78d9eb76cecb0dd6d7","slug":"actress-hina-khan-new-look-in-wig-after-going-bald-amid-breast-cancer-treatment-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: सिर मुंडवाने के बाद हिना खान का नया लुक आया सामने, कहा- शो मस्ट गो ऑन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hina Khan: सिर मुंडवाने के बाद हिना खान का नया लुक आया सामने, कहा- शो मस्ट गो ऑन
Mon, 05 Aug 2024 09:47 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:47 PM IST
सार
सिर मुंडवाने के बाद हिना खान ने अपना नया लुक साझा किया है। इस लुक को देखने के बाद अभिनेत्री के प्रशंसकों ने उनके जज्बे की सराहना की है।
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री हिना खान इन दिनों स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना अपना इलाज करा रही हैं। कीमोथेरेपी के चलते अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले अपना सिर मुंडवा दिया है। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अपना नया लुक साझा किया है। सिर मुंंडवाने के बाद अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि वह हार नहीं मानेंगी। आइए जानते हैं हिना के नए लुक के बारे में।
हिना ने साझा किया नया लुक
सोमवार को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने एक ब्रांड शूट का वीडियो साझा किया, जिसमें वह बॉब कट विग पहने नजर आ रही हैं। अपने हेयरस्टाइल को दिखाते हुए उन्होंने लिखा, ‘नए लुक में नया काम। शो चलता रहना चाहिए! वैसे मैं कैसी दिख रही हूं?’ हिना के वीडियो साझा करते ही प्रशंसक उनकी तारीफ करने लगे और उनका हौसला बढ़ाया।
AMKDT Box Office Collection Day 4: लाखों में सिमटी 'औरों में कहां दम था' की कमाई, बेदम हुई अजय-तब्बू की फिल्म
विज्ञापन
प्रशंसकों ने की सराहना
अभिनेत्री ने जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, प्रशंसक उनके जज्बे की सराहना करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘आप योद्धा हो हिना’ एक अन्य यूजर ने लिखा आप बहादुर और शक्तिशाली महिला हैं हिना।’ एक और यूजर ने कहा, ‘आप इस बीमारी से पीड़ित कई लोगों को प्रेरित करती हैं, इस मुश्किल समय में भी आप एक ऐसे ब्रांड के लिए शूटिंग कर रही हैं जो वाकई हम सभी के लिए प्रेरणा है।’
कीमोथेरेपी की वजह से झड़ने लगे थे बाल
हाल ही में, हिना ने साझा किया था कि कीमोथेरेपी के कारण बाल झड़ना उनके लिए दर्दनाक था और इसलिए, उन्होंने खुद ही अपना सिर मुंडवाने का फैसला किया। उन्होंने लिखा, ‘सौंदर्य की दृष्टि से इस यात्रा के सबसे कठिन दौर को सामान्य बनाने का यह एक और प्रयास है। याद रखें महिलाओं, हमारी ताकत हमारा धैर्य और शांति है। अगर हम अपना दिमाग लगा दें तो कुछ भी असंभव नहीं है।’ हिना खान के कैंसर पीड़ित होने की खबर के बाद से उनके प्रशंसक उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।
Kajol Birthday: "आप ही हैं जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आई हैं", अजय ने काजोल को खास अंदाज में दी बधाई