फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan was rolling on the floor laughing Farah Khan recalls hilarious Main Hoon Na

'मैं हूं ना' के सेट पर शाहरुख खान क्यों हुए थे हंस-हंस कर लोट-पोट? 250 लोगों के सामने फराह ने मुरली को लगाई थी

Sat, 04 Jul 2026 11:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 04 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

Farah Khan: फराह खान ने एक्टर मुरली शर्मा के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में कैसे एक गलत स्टंट होने पर शाहरुख खान हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan was rolling on the floor laughing Farah Khan recalls hilarious Main Hoon Na
मुरली शर्मा, फराह खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ अभिनेता मुरली शर्मा के घर पहुंचीं। यहां फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि सेट पर एक स्टंट गड़बड़ हुआ था। इसे देखकर शाहरुख खान हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए थे।
विज्ञापन

फराह ने मुरली को लगाई डांट
फिल्म में कैप्टन खान का रोल निभाने वाले मुरली ने बताया कि कैसे फराह उनकी परफॉर्मेंस से खुश नहीं थीं और उन्होंने सेट पर लगभग 250 लोगों के सामने उन्हें टोका था। उन्होंने कहा 'मेरे पहले दिन, हम सुनील शेट्टी के साथ एक सीन शूट कर रहे थे, जिसमें मैं उनका स्वागत करता हूं। माइक पर फराह कहती हैं, 'मुरली, तुम क्या कर रहे हो डार्लिंग? यह कैसी 'मकबूल' जैसी एक्टिंग है? इतना रियलिस्टिक मत करो।'

तमन्ना भाटिया के साथ ब्लैकपिंक की लीजा को देखकर चौंके फैंस, सिंगर के अंदाज ने जीता दिल; देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan was rolling on the floor laughing Farah Khan recalls hilarious Main Hoon Na
मुरली शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
स्टंट हो गया गलत
इसके बाद फराह और मुरली ने एक स्टंट के दौरान हुई गड़बड़ी को याद किया, जिसे देखकर शाहरुख खान खूब हंसे थे। मुरली ने कहा 'मुझे बस पहली मंजिल तक उड़ना था।' फराह ने आगे कहा 'उस समय, हार्नेस की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं थी और लोगों को ठीक से पता नहीं था कि उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है। उन्हें बस दरवाजे को पकड़कर कार से बाहर निकलना था। लेकिन मुरली और दरवाजा दोनों ऊपर उड़ गए।'
विज्ञापन

Shah Rukh Khan was rolling on the floor laughing Farah Khan recalls hilarious Main Hoon Na
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
खूब हंसे शाहरुख खान 
मुरली ने आगे कहा, 'सब हंसने लगे। हार्नेस पर वह मेरा पहला अनुभव था। जब शाहरुख सर आए, तो उन्हें पूरा शॉट दिखाया गया। वह हंसते-हंसते जमीन पर लोट-पोट हो गए।'

Shah Rukh Khan was rolling on the floor laughing Farah Khan recalls hilarious Main Hoon Na
फराह खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं हूं ना' की स्टारकास्ट 
फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 की हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed