फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan to be honored with an honorary doctorate degree in Australia

शाहरुख को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगी ये उपाधि, अगले महीने बनेंगे खास समारोह के चीफ गेस्ट

Mon, 15 Jul 2019 11:37 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 15 Jul 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to be honored with an honorary doctorate degree in Australia
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना और माना जाता है। इस बात को जाहिर उनको दिए गए खिताब करते हैं। दुनिया भर की कई नामी यूनीवर्सिटीज ने बादशाह शाहरुख खान को कई तरह की डिग्रियों से नवाजा है। 
विज्ञापन


इन्हीं डिग्रियों में अब एक और डिग्री जुड़ने वाली है। इस बार शाहरुख खान को ऑस्ट्रेलिया की एक जानी मानी यूनीवर्सिटी गरीब व अनाथ बच्चों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके योगदान को देखते हुए डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि देने जा रही है।
विज्ञापन


अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे 10वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया है। इसी दौरान शाहरुख को ये यूनीवर्सिटी ऑनरेरी डॉक्ट्रेट डिग्री से नवाजेगी। शाहरुख खान को इस तरह का सम्मान देने वाली ये पहली यूनीवर्सिटी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख कहते हैं, ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी देश ने मेरे अच्छे कर्मों पर गौर किया है और मुझे इस खिताब से नवाज रहे हैं।’ शाहरुख को उनके कार्यों और फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान के लिए ऐसी कई डॉक्ट्रेट की डिग्रियां दी जा चुकी हैं। शाहरुख खान को पहली बार 2009 में यूनीवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान के चलते पहली डॉक्ट्रेट डिग्री से नवाजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed