Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan shares his photo in Dashing New Look Fans getting Crazy

Shah Rukh Khan:'उफ्फ ये 60 साल का आदमी', शाहरुख खान का नया फोटोशूट देख क्रेजी हुए फैंस

Fri, 12 Dec 2025 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Dec 2025 08:24 PM IST
सार

Shah Rukh Khan New Look: शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वे नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका डैशिंग लुक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan shares his photo in Dashing New Look Fans getting Crazy
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने सिर्फ अपनी अदाकारी से ही फैंस का दिल नहीं जीता, बल्कि अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट से भी वे सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर एक बार फिर अपने लुक को लेकर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

काला चश्मा लगाए पोज देते दिखे किंग खान
शाहरुख खान की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वे डैनिम जींस और व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। शर्ट के ऊपर के दो बटन खुले हैं। गले में लॉकेट वाली सिल्वर चेन है। काला चश्मा लगाकर एक्टर दूरबीन हाथ में थामे पोज दे रहे हैं। यह दरअसल, एक्टर के एक आईवियर कलेक्शन के विज्ञापन का शूट है। मगर, फैंस उनका लुक देख दीवाने हो गए हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by D'YAVOL X (@dyavol.x)


विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान की तारीफों की लगी झड़ी
शाहरुख के पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'दुनिया देखने का एक बिल्कुल नया अंदाज'। उनके इस लुक पर नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'उफ्फ ये 60 साल का आदमी'। एक यूजर ने फायर इमोजी के साथ लिखा है, 'किंग खान'। एक यूजर ने लिखा, 'आप रियल शाहरुख खान हो क्या'? एक यूजर ने लिखा, 'आप इसलिए ही इंडस्ट्री के किंग हो'।



विज्ञापन

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। सुहाना की बड़े पर्दे पर यह डेब्यू फिल्म है। इसमें शाहरुख खान धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed