फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan says he wants to make another film like Ra.One

फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं शाहरुख खान

Sun, 24 Apr 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Apr 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan says he wants to make another film like Ra.One

बॉलीवुड स्टार अपनी हिट फिल्मों पर तो खूब बात करते हैं, लेकिन फ्लॉप फिल्म पर कोई सवाल हो तो बच निकलते हैं। शाहरुख खान का मामला कुछ अलग हैं वो अपनी एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं जिसको लेकर उनकी समीक्षकों ने भी खिंचाई की और दर्शकों ने भी इसे पसंद नहीं किया। ये फिल्म है शाहरुख की 2011 में आई 'रावन'।

विज्ञापन


रावन के निर्माता शाहरुख खान थे। बड़े वजट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही थी। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रावन' में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन


शाहरुख खान से जब ये सवाल किया गया कि क्या वो दोबारा 'रावन' जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं तो शाहरुख ने कहा मैं रावन जैसी फिल्में दोबारा करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को और बेहतर बनाया जा सकता था इसलिए मैं इस फिल्म पर फिर से काम करना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान का कहना है कि 'रावन' के बाद उनसे बहुत सारे दोस्तों ने ये कहा कि अभी हमारे दर्शक इस तरह की फिल्मों को देखने के लिए तैयार नहीं हैं। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से पहचान रखने वाले अभिनेता ने कहा कि 'कृष' जैसी फिल्म देखने के बाद उन्हें लगता है कि मेहनत की जाए तो इस तरह की फिल्में भी दर्शक पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी वो इतने बूढ़े नहीं हैं कि सुपरहीरो का रोल ना कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed