सलमान खान से 'डरेंगे' नहीं, टकराने को तैयार हैं शाहरुख खान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रईस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर काफी उप्सुकता है क्योंकि शाहरुख इसमें बड़ी-बड़ी मूंछों में दिख रहे हैं। पिछले दिनों कई सार्वजनिक जगहों पर शाहरुख को मूछों मे देखा गया है।
शाहरुख की 'रईस' अगले साल ईद पर रिलीज होगी। लेकिन 'रईस' के निर्माताओं के लिए तब परेशानी शुरू हुई जब हाल ही में यशराज बैनर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर अगले साल ईद पर सलमान खान अभिनीत 'सुल्तान' की रिलीज की घोषणा कर दी।
ऐसे में माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए किसी एक फिल्म की रिलीज को आगे बढा़या जा सकता है। इसको लेकर लगातार कई खबरें भी आ रही थी। लेकिन अब लगता है कि दोनों खान टकराने की ठान चुके हैं। क्योंकि दोनों ही फिल्मों की रिलीज को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
सलमान को कोर्ट से राहत ने फंसाया है रिलीज का पेंच
शाहरूख खान की 'रईस' की रिलीज की तारीख तीन महीने पहले ही घोषित की जा चुकी है। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूयर रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर का मानना है कि वो इस टकराव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इसलिए 'रईस' की रिलाज को नहीं बदला जाएगा।
दरअसल ईद को सलमान की फिल्मों के लिए रिजर्व माना जाता है लेकिन इस बार सलमान के हिट एंड रन केस के चलते सलमान की 2016 में ईद पर फिल्म करने को लेकर कुछ साफ नहीं हो पा रहा था। इसलिए ही 'रईस' के निर्माताओं ने अगली ईद पर फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी।
सलमान को कोर्ट से राहत मिलने के बाद यशराज फिल्म्स ने अगले साल ईद पर 'सुल्तान' की घोषणा कर दी। जिससे अगले साल ईद पर इन दो फिल्मों के टकराने की स्थिति बनीं।
शाहरूख की दो बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर होगी मुश्किल
शाहरूख इस समय दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, रोहित शेट्टी की 'दिलवाले', जिसमें वो काजोल के साथ दिखेंगे और दूसरी है 'रईस'। रईस जहां सलमान की फिल्म के साथ टकरा रही है। वहीं 'दिलवाले' की रिलीज 'बाजीराव मस्तानी' के साथ है।
'बाजीराव मस्तानी' संजय लीला भंसाली बना रहे हैं ऐसे मे शाहरुख की दोनो फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान हो सकता है। शाहरुख और सलमान पहले भी बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं। शाहरुख की 'डॉन' और सलमान की 'जानेमन' साथ-साथ रिलीज हो चुकी हैं।