फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan's film with Imtiaz Ali is a comedy

प्रेम कहानियां छोड़ कर कॉमेडी बनाएंगे इम्तियाज

Sat, 12 Mar 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 12 Mar 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan's film with Imtiaz Ali is a comedy

वक्त के साथ बदलना कभी इंसान की जरूरत होती है और कभी समझदारी। निर्देशक इम्तियाज अली बदलाव के ऐसे ही मोड़ पर खड़े हैं। जीवन दर्शन वाली प्रेम कहानियों के दोहराव के बाद उन्हें महसूस हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के लिए अपनी फिल्मों का अंदाज बदलने का समय आ गया है।

विज्ञापन


रॉकस्टार, हाइवे और तमाशा जैसी दार्शनिक प्रेम वाली कहानियों के बॉक्स ऑफिस पर नाकाम होने के बाद निर्देशक इम्तियाज अली ने खुद को बदलने का फैसला कर लिया है। सूत्रों की मानें तो उनके अंदाज वाली प्रेम कहानियों को निर्माता भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में खबर है कि अब इस निर्देशक ने फुल्टू कॉमेडी फिल्म बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इम्तियाज अब और जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। वह आने वाली फिल्म में अपना बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सुधार लेना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं शाहरुख

Shah Rukh Khan's film with Imtiaz Ali is a comedy

खुद शाहरुख भी पिछली फिल्म दिलवाले की बॉक्स ऑफिस नाकामी के बाद किसी ऐसे निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं जिसके साथ पहले काम नहीं किया। खबर है कि शाहरुख ने इम्तियाज की कॉमेडी फिल्म का आइडिया सुनने के बात पिछले महीने तात्कालिक रूप से हां कह दिया था।

आजकल देर रात शाहरुख और इम्तियाज मुलाकातें करके कहानी को विस्तार देकर अंतिम रूप देने की तैयारियों में हैं। बताया जाता है कि यह प्रोजेक्ट इम्तियाज शुरू से शाहरुख के साथ बातचीत करते हुए बनाना चाहते हैं।

कहानी में किरदारों की संख्या से लेकर कॉमिक परिस्थितियों तक दोनों में विचार मंथन चल रहा है। संभवतः शाहरुख और इम्तियाज की कंपनियां मिलकर यह फिल्म बनाएंगी।

शाहरुख के साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं इम्तियाज

Shah Rukh Khan's film with Imtiaz Ali is a comedy

शाहरुख के काम करने का तरीका भी इम्तियाज के पुराने हीरो (शाहिद/सैफ) से बिल्कुल अलग है। वह हर प्रोजेक्ट में शुरू से खुद को जोड़ते हैं। इस बात को इम्तियाज ने समझ लिया है। फिर यह कॉमेडी फिल्म होगी और इम्तियाज के लिए नया अनुभव भी, अतः वह कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। इम्तियाज शाहरुख के साथ फिल्म को करिअर की अहम कड़ी मान रहे हैं क्योंकि इसकी सफलता ही उनकी पारी को बॉलीवुड में आगे बढ़ा सकती है।

बीते तीन-चार वर्षों में इम्तियाज और उनके जैसे प्रयोगधर्मी निर्देशकों की फिल्में बुरी तरह पिटने के बाद निर्माता उनसे हाथ खींचने लगे हैं। इम्तियाज की पिछली दोनों ऑफबीट फिल्मों तमाशा और हाईवे में साजिद नाडियडवाला ने पैसा लगाया था। हाइवे से उन्हें खास फायदा नहीं हुआ और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। जबकि तमाशा बुरी तरह पिट गई।

तमाशा जो शुरुआत में 60 करोड़ की फिल्म बताई जा रही थी, 80 करोड़ में बनी और प्रचार के खर्च के साथ सौ करोड़ रुपये के ऊपर चली गई। इससे निर्माता का घाटा भी बड़ा हो गया और उन्होंने इम्तियाज की फिल्मों में आगे धन न लगाने का मन बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed