फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Revealed his Upcoming Film Dunki Release Date Directed By Rajkumar Hirani

Dunki: तय समय पर ही रिलीज होगी डंकी, शाहरुख खान ने किया एलान

Fri, 15 Sep 2023 11:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 15 Sep 2023 11:14 PM IST
सार

शाहरुख खान ने जवान सक्सेस मीट के दौरान डंकी की रिलीज के बारे में बात की। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Revealed his Upcoming Film Dunki Release Date Directed By Rajkumar Hirani
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पठान और जवान के धमाल के बाद फैंस को शाहरुख खान की फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है, जिसकी वजह से लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ चुकी है। हाल ही में कुछ मीडिया  रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म की तारीख तय समय से आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि, शाहरुख ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने बांधे गदर 2 और ओएमजी 2 की तारीफों के पुल, बोले- खुशी है कि ये प्रोपेगेंडा...

विज्ञापन

किंग खान ने दिया धन्यवाद

शुक्रवार को जवान सक्सेस मीट के दौरान किंग खान ने फिल्म की रिलीज के बारे में बात की। मीडिया और प्रशंसकों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं दिखावा करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। भगवान बहुत दयालु हैं कि पठान को इतनी बड़ी सफलता मिली। भगवान जवान के प्रति और भी दयालु रहे कि इसे उससे भी ज्यादा लोगों ने प्यार दिया।”

तय समय पर रिलीज होगी डंकी

इसके बाद बिना किसी भी रिपोर्ट का उल्लेख किए, उन्होंने पुष्टि की कि डंकी वास्तव में क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आ रही है। शाहरुख ने कहा, “हमने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से शुरुआत की, यह एक अच्छा, शुभ दिन है। फिर जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर हमने यह फिल्म रिलीज की और अब क्रिसमस पर हम डंकी लाएंगे। मैं राष्ट्रीय एकता रखता हूं।”

विज्ञापन

एक साल में तीन फिल्में होंगी रिलीज

आगे उन्होंने  मजाकिया अंदाज  में कहा, "वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है तो ईद होती है।" बता दें कि डंकी, निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की पहली फिल्म है। इसमें तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। यह फिल्म दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 2004 के बाद यह पहली बार है कि शाहरुख की एक साल में तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। 

जवान मचा रही धमाल

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। इस एक्शन थ्रिलर ने दुनियाभर में लगभग 700 करोड़ रुपये और अकेले भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह 'पठान' और गदर 2 के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
Jawan Success Event: 'जवान' की सफलता पर शाहरुख खान ने की खुलकर बात, जानें किसे बताया फिल्म का असली हीरो?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed