फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Returned from Vacation With family Why Social Media Users Trolled Him

फैमिली के साथ विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे शाहरुख खान, यूजर्स ने किया ट्रोल; जानिए क्या है वजह?

Sat, 03 Jan 2026 10:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:42 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Trolling: शाहरुख खान विदेश से छुट्टियां मनाकर देश वापस लौट आए हैं। वह बेटी सुहाना, पत्नी गौरी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। शाहरुख के वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। जानें ऐसा क्यों हुआ? 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Returned from Vacation With family Why Social Media Users Trolled Him
बेटी सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने देश से बाहर गए थे। कई सेलेब्स अब वापस आ रहे हैं। शाहरुख भी अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाकर देश लौटे हैं। एयरपोर्ट से उनके वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो को देखकर यूजर्स ने शाहरुख को जमकर ट्रोल किया है। इसकी वजह क्या रही, जानिए।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बेटी सुहाना का हाथ थामे दिखे शाहरुख 
शाहरुख खान के पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो में वह एक परफेक्ट फैमिली नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने इस बात की तारीफ की है। लेकिन कुछ लोगों ने शाहरुख को जमकर ट्रोल किया है। इस ट्रोलिंग के पीछे की वजह पिछले दिनों हुआ एक विवाद रहा है। इस विवाद के केंद्र में शाहरुख खान ही रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने किंग खान को जमकर ट्रोल किया 
सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख को लेकर ट्रोल करने वाले कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘बांग्लादेश से आ रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर थोड़ी सी शरम बची हो तो शाहरुख खान हिंदुस्तान से मांफी मांगे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या देश छोड़कर भाग रहे हो।’ आखिर में इस ट्रोलिंग की असल वजह पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर करो।’ दरअसल, यह सब ट्रोलिंग इसी वजह से हो रही है। दरअसल, शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। इस आईपीएल टीम में हाल ही में एक बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को शामिल करने की बात सामने आई। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान विवादों में घिर गए। 


क्यों बांग्लादेशी क्रिकेटर के कारण विवाद में घिरे शाहरुख? 
पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के हिंसा की घटनाएं हुईं। भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक रिश्ते भी खराब चल रहे हैं। इन्हीं घटनाओं के बीच शाहरुख की आईपीएल टीम में बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल करने की बात सामने आई। इस वजह से शाहरुख पर कई लोगों ने तीखी टिप्पीणियां कींं। कुछ राजनीतिक दल भी उनका विरोध करने लगे। यहां तक की कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी शाहरुख का विरोध किया, उन पर विवादित बयान भी दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी शाहरुख की ट्रोलिंग हुई। कई लोग बांग्लादेशी खिलाड़ियों का बहिष्कार करने की सलाह शाहरुख खान को देते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed