फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Rajkumar Hirani Dunki Drop 4 fans Reaction on social Media Read Details here

Dunki Drop 4 Reaction: डंकी का ट्रेलर देखकर खुशी से झूमे फैंस, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

Tue, 05 Dec 2023 01:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

डंकी के टीजर और दो गानों के बाद दर्शक इसके ट्रेलर को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे। फैंस की इस मांग को पूरी करते हुए मेकर्स ने तीन मिनट एक सेकंड लंबा ड्रॉप 4 जारी कर दिया।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Rajkumar Hirani Dunki Drop 4 fans Reaction on social Media Read Details here
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' का ट्रेलर पांच दिसंबर को आखिरकार रिलीज हो गया। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  फिल्म के ट्रेलर को ड्रॉप 4 नाम दिया गया है। मंगलवार को इसके जारी होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।

विज्ञापन

Anurag Kashyap Interview: वासेपुर के फ्लॉप होने का ठीकरा अनुराग ने सलमान के सिर फोड़ा, बोले, ‘एक था टाइगर’...

विज्ञापन

फैंस को पसंद आया ट्रेलर

डंकी के टीजर और दो गानों के बाद दर्शक इसके ट्रेलर को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे। फैंस की इस मांग को पूरी करते हुए मेकर्स ने तीन मिनट एक सेकंड लंबा ड्रॉप 4 जारी कर दिया। ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, "भारतीय सिनेमा अपने शिखर पर है। सिनेमा का सही मायने में यही मतलब है।" दूसरे ने लिखा, "इमोशन + एक्शन + कॉमेडी + ड्रामा + दोस्ती, थिएटर में अनुभव पूरी तरह से रोलरकोस्टर राइड जैसा होगा, अब पूरे भारत के दर्शक देखेंगे कि बिना हिंसा, बिना एक्शन के कैसे 500 करोड़ की कमाई की जाती है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस दिसंबर जनता को पता चल जाएगा कि असली सिनेमा क्या होता..."


विज्ञापन

सलार से होगा डंकी का मुकाबला

ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख के ट्रेन में सवार होने से होती है, जो आगे के रोमांच की रूपरेखा तैयार करता है। वीडियो में आगे सभी पात्रों का अलग-अलग परिचय दिया गया है। इन सभी दोस्तों का सपना लंदन जाकर प्रियजनों को बेहतर भविष्य और जीवन देना है। फिल्म का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान ने किया है। वहीं, हिरानी ने इसे अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लन के साथ मिलकर लिखा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से होने वाला है।
Shah Rukh Khan: डंकी के ट्रेलर रिलीज से पहले मुंबई लौटे शाहरुख खान, स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed