Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने नए संसद भवन की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर कह दी दिल छू लेने वाली बात
पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में दिखाई देंंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्धाटन करने जा रहे हैं। यह कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। हाल ही में इसके अंदर की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया था। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने नए संसद भवन का एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है।
इस वीडियो में शाहरुख की आवाज और स्वदेस फिल्म का गाना बैकग्राउंड भी सुना जा सकता है। शनिवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, ''"उन लोगों के लिए कितना शानदार नया घर है जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी विविधता की रक्षा करते हैं। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के पुराने सपने के साथ। जय हिंद"।
South Celebs: कान फिल्म फेस्टिवल में साउथ इंडियन स्टार्स भी बिखेर चुके हैं जलवा, लुक्स देख रह जाएंगे हैरान
What a magnificent new home for the people who uphold our Constitution, represent every citizen of this great Nation and protect the diversity of her one People @narendramodi ji.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 27, 2023
A new Parliament building for a New India but with the age old dream of Glory for India. Jai Hind!… pic.twitter.com/FjXFZwYk2T
किंग खान के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमारी संसद का कितना शानदार वीडियो है और किंग खान का शानदार वर्णन और स्वदेस का संगीत इसमें बहुत सारी भावनाएं जोड़ रहा है। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
Bosco Martis: बॉस्को ने की सुहाना की जमकर कर तारीफ, जानें कोरियोग्राफर ने किंग खान की लाडली के लिए क्या कहा?
वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में दिखाई देंंगे। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
IIFA Rocks 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी की झोली में आए तीन अवॉर्ड, भूल भुलैया 2 समेत इन फिल्मों को भी मिला सम्मान