फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan joined 'Bajrangi Bhaijaan' promotions coz of wife

सलमान के लिए शाहरुख ने नहीं किया है 'बजरंगी भाईजान' का प्रचार

Thu, 28 May 2015 04:40 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan joined  'Bajrangi Bhaijaan' promotions coz of wife

सभी को चौंकाते हुए शाहरुख खान ने सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का पहला पोस्टर लांच किया था। दोनो ही सितारों के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस पर काफी बात भी की थी। आखिर कैसे सलमान और शाहरुख के बीच में इतना प्यार उमड़ा पड़ा इसको लेकर कई बातें हो रही थी।

विज्ञापन


सभी ये मान रहे थे कि ये फिल्म के निर्देशक कबीर खान का फिल्म के प्रचार के लिए उठाया गया कदम है। लेकिन सच्चाई ये है कि इसके पीछे शाहरुख की बीवी गौरी खान हैं। गौरी के कहने पर ही शाहरुख ने 'बजरंगी भाईजान' का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेअर किया।

विज्ञापन


गौरी खान ने ये सलमान खान या शाहरुख के लिए नही किया है बल्कि ये सब उन्होने अपने लिए किया है।

गौरी और रेशमा की जुगलबंदी लाई शाहरुख-सलमान को करीब

Shah Rukh Khan joined  'Bajrangi Bhaijaan' promotions coz of wife

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक गौरी चाहती हैं कि रेशमा शेट्टी उनके बिजनेस को संभाले। रेशमा सलमान खान के प्रचार का काम संभालती है। रेशमा ने गौरी के सामने शर्त रख दी कि 'बजरंगी भाईजान' का पोस्टर शाहरुख अपने ट्विटर पर लांच करें तो वो गौरी का बिजनेस देखेंगी।

रेशमा कैटरीना कैफ, वरुण धवन और करीना कपूर की पब्लिसिटी भी संभाल चुकी हैं। ऐसे में गौरी खान ने शाहरुख को 'बजरंगी भाईजान' के पहले लुक को ट्विटर पर लांच करने को मना लिया।


शाहरुख और सलमान की तारीफ करने वाले समझ लें कि ये रेशमा और गौरी के दिमाग का कमाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed