फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan hugs Son Aryan Khan at the preview event of His Debut series The Bads Of Bollywood

Aryan Khan: 'मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं न', पहली बार मीडिया के सामने बोले शाहरुख के बेटे आर्यन; मांगी माफी

Wed, 20 Aug 2025 07:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

The Bads Of Bollywood: आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू वीडियो आज बुधवार को रिलीज हुआ है। इसके इवेंट में शाहरुख खान भी मौजूद रहे और बेटे का हौसला बढ़ाया। आर्यन ने भी पिता पर भरोसा जताते हुए कहा कि कुछ गलती होगी तो 'पापा हैं न'।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan hugs Son Aryan Khan at the preview event of His Debut series The Bads Of Bollywood
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अभिनय की दुनिया में उतर रहे हैं। वे बतौर एक्टर नहीं, बल्कि निर्देशक के रूप में पारी शुरू कर रहे हैं। उनकी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आज बुधवार को प्रीव्यू वीडियो रिलीज हुआ। प्रिव्यू रिलीज इवेंट में शाहरुख खान भी पहुंचे। इस दौरान आर्यन खान और शाहरुख मंच पर एक-दूजे को गले लगाते दिखे। आर्यन खान पहली बार मीडिया के सामने बोलते दिखे। उन्होंने क्या कहा? जानिए

विज्ञापन

Shah Rukh Khan hugs Son Aryan Khan at the preview event of His Debut series The Bads Of Bollywood
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आर्यन बोले- 'बहुत नर्वस हूं'
इवेंट में मीडिया से रूबरू होते हुए आर्यन खान ने कहा, 'आज मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं पहली बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं और इसलिए मैं दो दिन और तीन रातों से यह स्पीच बार-बार लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। मैं इतना नर्वस हूं कि मैंने टेलीप्रॉम्पटर पर भी लिखवाया है। अगर लाइट चली जाए तो मैं कागज के टुकड़े पर भी लिखकर लाया हूं और टॉर्च साथ में लाया हूं'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan hugs Son Aryan Khan at the preview event of His Debut series The Bads Of Bollywood
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- 'पापा हैं न'
आर्यन ने आगे कहा, 'तब भी मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं न और अगर इस सबके बाद भी मुझसे गलती हो जाए तो प्लीज मुझे माफ कर देना, यह मेरा पहला मौका है'। शाहरुख खान बेटे आर्यन की स्पीच वाली स्क्रिप्ट का पेज अपनी बैक पर चिपकाकर लेकर आए। दोनों बाप-बेटे की बॉन्डिंग देख वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इवेंट में गौरी खान भी शामिल हुईं।



The Bads Of Bollywood: फिल्मी है आर्यन के शो की कहानी, प्रिव्यू में बॉबी के अलावा सलमान, करण और रणवीर की झलक

विज्ञापन

कब रिलीज होगी आर्यन की सीरीज?
सीरीज  ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू वीडियो रिलीज हो चुका है। इस सीरीज को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आर्यन खान ने निर्देशन के अलावा इसकी कहानी भी लिखी है। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें राघव जुयाल और लक्ष्य लीड रोल में हैं। इनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सलमान खान का कैमियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed