फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Host Special Screening of Pathaan for family at YRF studios Suhana and Aryan khan spotted

Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन

Tue, 17 Jan 2023 10:26 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 17 Jan 2023 10:26 AM IST
सार

'पठान' की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इसमें वह सुहाना और आर्यन के साथ नजर आए। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Host Special Screening of Pathaan for family at YRF studios Suhana and Aryan khan spotted
शाहरुख खान, सुहाना खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान जल्द ही 'पठान' के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर किंग खान को देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए यशराज स्टूडियो में एक प्राइवेट स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान शाहरुख ने सुहाना, आर्यन और पत्नी गौरी के साथ फिल्म देखी। 'पठान' देखने के बाद सभी के चेहरे पर बाहर निकलते हुए मुस्कान भी देखने को मिले।

विज्ञापन


'पठान' की रिलीज से पहले शाहरुख खान के परिवार के लिए रखी गई इस स्क्रीनिंग में गौरी खान की मां सविता छिब्बर और अभिनेता की बहन शहनाज भी पहुंची थीं। फिल्म देखने के बाद सभी को मुस्कुराते हुए देखा गया। इस दौरान सुहाना खान ग्रे हुडी ट्रैक सूट पहने हुए दिखाई दीं, तो आर्यन खान व्हाइट स्वैटशर्ट में शाहरुख के साथ ट्विनिंग करते दिखे।
विज्ञापन

Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर बात की थी। अभिनेता ने कहा था, 'चार साल पहले मैं खुद को थोड़ा वीक समझ रहा था, क्योंकि चोटें थीं और सर्जरी थीं लेकिन फिर मैंने सोचा कि मुझे कुछ ऐसा करना है जो पहले कभी नहीं किया। मुझे फिट होना पड़ेगा। इसके बाद मैंने अपने दोस्त आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद से कहा कि एक एक्शन पिक्चर बनाओ। उन्होंने कहा कि सर ये आप क्या कह रहे हो, आप थक जाओगे। मैंने उनसे कहा कि मैं टाइगर और ऋतिक के जितना अच्छा नहीं हूं, लेकिन मैं कोशिश कर सकता हूं।'
Rakhi Sawant-Adil: सलमान खान ने बचाई राखी और आदिल की टूटती हुई शादी, एक्ट्रेस बोलीं- भाई ने मेरा घर बसा दिया

बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद शाहरुख खान 2023 में ही 'डंकी' और 'जवान' में भी दिखाई देंगे।
Pallavi Joshi: शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं पल्लवी, जानिए अब कैसी है विवेक अग्निहोत्री की पत्नी की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed