Rakhi Sawant-Adil: सलमान खान ने बचाई राखी और आदिल की टूटती हुई शादी, एक्ट्रेस बोलीं- भाई ने मेरा घर बसा दिया
आदिल खान ने राखी के साथ अपने निकाह की तस्वीर साझा कर लिखा था कि वह दोनों शादीशुदा हैं। फिलहाल वह कुछ चीजों को सही करने में लगे हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी शादी बचाने के पीछे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने निकाह का वीडियो साझा कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि इसके बाद आदिल ने शादी से इनकार कर दिया था और ऐसे में राखी काफी परेशान थीं। वहीं, अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राखी के साथ शादी की बात कबूल कर ली है। लेकिन एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी शादी बचाने के पीछे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ है।
आदिल खान ने सोशल मीडिया पर राखी के साथ अपने निकाह की तस्वीर साझा कर लिखा था कि वह दोनों शादीशुदा हैं और इस बात से वह कभी मना नहीं कर रहे हैं। फिलहाल वह कुछ चीजों को सही करने में लगे हैं। इसके बाद राखी और आदिल ने मीडिया के सामने भी अपना बयान दिया, जहां ड्रामा क्वीन ने कहा कि सलमान खान ने उनकी शादी को बचाया है।
Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते
पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'भाई इनको बहुत प्यार करते हैं। भाई इनसे मिले भी हैं। भाई का फोन तो इन्हें जरूर आया ही है। आप जानते ही हैं कि सब भाई ने कराया है। भाई के होते हुए ये मना कर सकते थे क्या बहन को शादी का? भाई का फोन आएगा तभी हो कुछ सकता है ना।' इसके बाद आदिल भी कहते हैं, 'वो बहुत अच्छे हैं और उन्होंने कुछ चीजें मुझे समझाई हैं।' इस पर राखी कहती हैं, 'मेरे भाई ने मेरा घर बसा दिया।'
Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते
बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने सात महीने पहले शादी की थी। इसके बाद अचानक ही राखी ने अपने निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद आदिल ने इससे पहले इनकार किया और फिर कुछ दिन का समय मांगा। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर निकाह कबूल कर लिया है और दोनों काफी खुश हैं।
Javed Akhtar: न सिर पर छत थी और न ही भूख मिटाने को खाना...मुंबई आकर दर-दर भटकने को मजबूर हुए थे जावेद अख्तर