फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Gifts Farah Khan A Car After Every Film With Her King Jokes Movie Banana Hai report

SRK: क्या फराह खान को हर फिल्म के बाद एक कार गिफ्ट करते हैं शाहरुख खान, बोलीं- मूवी बनानी है...

Fri, 17 Jan 2025 10:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Jan 2025 10:09 PM IST
सार

फराह खान और शाहरुख खान ने ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और मैं हूं ना जैसी तमाम फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में इंटरव्यू ने फराह ने बताया की उन्हें हर एक फिल्म के बाद क्यों शाहरुख कार देते हैं।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gifts Farah Khan A Car After Every Film With Her King Jokes Movie Banana Hai report
क्या किंग खान हर फिल्म के बाद फराह खान को देते हैं एक कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फराह खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके दोस्त और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान हर फिल्म के बाद उन्हें एक कार गिफ्ट करते हैं। फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि शाहरुख खान उन्हें हर एक फिल्म के बाद कार गिफ्ट करते हैं। आइए जानते है क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

 

क्या फराह को नई कार गिफ्ट करते हैं शाहरुख
फराह खान जब अर्चना पूरन सिंह के घर गईं तो बातचीत के दौरान, फराह से पूछा गया कि उन्हें अब तक किसी सेलिब्रिटी से सबसे शानदार तोहफा कौन सा मिला है। जवाब में, उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख उनके साथ हर फिल्म के बाद उन्हें एक कार गिफ्ट करते हैं। उन्होंने मजाक में जल्द ही उनके साथ एक और फिल्म बनाने की इच्छा जताई, यह इशारा करते हुए कि अब एक नई कार का समय आ गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना ने शेयर किया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्चना पूरन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फराह खान उनके और परमीत सेठी के साथ बातचीत का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। अर्चना ने बताया कि फराह एक ट्रिपलेक्स में रहती हैं और उनके पास एक गर्म स्विमिंग पूल है। जब परमीत ने पूछा कि क्या उन्होंने अक्षय कुमार से घर खरीदा है, तो अर्चना ने मजाक में पूछा, "अक्षय ने आपको गिफ्ट दिया था?" फराह ने इससे इनकार करते हुए कहा, "काश!" अर्चना ने फिर फराह से पूछा कि किसी भी स्टार ने उन्हें अब तक का सबसे महंगा तोहफा दिया है, जिस पर फराह ने जवाब दिया, "हां मुझे शाहरुख गाड़ियां देता है ना हर फिल्म के बाद। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने मजाक में कहा, "तो जल्दी बना'' जिस पर फराह ने जवाब दिया, "हां, मूवी बनानी है क्योंकि कई कार आने का टाइम हो गया है।"

यह भी पढ़ें:
Jailer 2 BTS Video: जेलर 2 का बीटीएस वीडियो वायरल, दिखी रजनीकांत की सिग्नेचर स्लो-मो वॉक, असली 'टाइगर' कौन
विज्ञापन

फराह के पति ने दिया क्या खास गिफ्ट
जब फराह से पूछा गया कि उनके पति शिरीष कुंदर ने उन्हें सबसे अच्छा गिफ्ट क्या दिया, तो फराह खान ने जवाब दिया, "मेरे 3 बच्चे। यह सबसे अच्छा उपहार है। अब मालूम पड़ेगा जब कॉलेज जाएंगे। उनकी फीस आएगी।" उन्होंने फिर मजाक में कहा कि इसीलिए उन्होंने एक यूट्यूब चैनल बनाया है।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस के फिनाले से पहले घर हो रहा घमासान, ईशा सिंह ने विवियन का उड़ाया मजाक, बोलीं- मामाजी...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed