फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan fans Went Crazy over His Movie re release In theatre Dil se to Om Shanti Om video goes viral

शाहरुख को लेकर सिनेमाघरों में 'दीवानगी', गानों पर झूमते नजर आए दर्शक; नाइट शोज की बढ़ी मांग

Sat, 01 Nov 2025 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Nov 2025 02:33 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Movies Re-Release: अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है। दर्शकों के बीच इनका जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस सिनेमाघरों में झूमते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan fans Went Crazy over His Movie re release In theatre Dil se to Om Shanti Om video goes viral
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान की किसी नई फिल्म की रिलीज पर फैंस दीवानों की तरह थिएटर्स में टूट पड़ते हैं। मगर, इस बार क्रेज पुरानी फिल्मों के मामले में भी देखा जा रहा है। दरअसल, 02 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले 'शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल' मनाया जा रहा है। इसके तहत 31 अक्तूबर को किंग खान की सात आइकॉनिक फिल्में री-रिलीज की गईं। दर्शकों में इन फिल्मों को लेकर इस कदर उत्साह है कि वे थिएटर्स में ही झूम उठे।

विज्ञापन

ये सात फिल्में हुई हैं री-रिलीज
शाहरुख खान की जो सात फिल्में उनके बर्थडे से पहले थिएटर में री-रिलीज की गई हैं, वो हैं- 'मैं हूं ना', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'देवदास', 'ओम शांति ओम', 'दिल से', 'जवान' और 'कभी हां कभी ना'। इन फिल्मों को देखने जब शाहरुख के फैंस सिनेमाघर पहुंचे तो गानों की धुन पर खुद भी थिरकने लगे। इतना ही नहीं, इन फिल्मों के नाइट शोज की जबर्दस्त मांग है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by That Music Project (@thatmusicproject)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी तो 'झूमे जो पठान' गाने पर दर्शक भी सिनेमाहॉल में थिरके थे। अब ऐसा ही नजारा उनकी पुरानी फिल्मों के गानों पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस जमकर डांस कर रहे हैं। फिल्म 'ओम शांति ओम' के टाइटल सॉन्ग पर दर्शक दीवानों की तरह नाच उठे हैं। इसी तरह 'दिल से' फिल्म के 'छैंया छैंया' पर भी वे क्रेजी हो गए हैं।
 


 

विज्ञापन

एक्सट्रा शो की चर्चा
दर्शकों की सबसे शानदार प्रतिक्रिया कथित तौर पर 'ओम शांति ओम' और 'मैं हूं ना' को मिल रही है। दर्शक नाइट शो की डिमांड कर रहे हैं। मेट्रो शहरों में भारी डिमांड के कारण एक्स्ट्रा शो जोड़े जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed