फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan fans Celebrated 33 Years of SRK in industry with screening of DDLJ Dilwale Dulhania Le Jayenge

Shah Rukh Khan:  इंडस्ट्री में शाहरुख खान के 33 साल के शानदार सफर का जश्न मना रहे फैंस, वीडियो वायरल

Mon, 23 Jun 2025 12:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Jun 2025 12:00 AM IST
सार

33 Years Of SRK in Industry: अभिनेता शाहरुख खान इंडस्ट्री के बादशाह हैं। सिनेमा की दुनिया में उनके सफर को इस महीने 33 साल हो रहे हैं। अभिनेता के फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan fans Celebrated 33 Years of SRK in industry with screening of DDLJ Dilwale Dulhania Le Jayenge
शाहरुख खान को इंडस्ट्री में 33 साल पूरे, फैंस मना रहे जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में हैं। किंग खान से जुड़ी कोई भी खुशी हो, फैंस उसे अलग ही अंदाज में मनाते हैं। अब जब इस महीने शाहरुख के फिल्मी सफर को 33 वर्ष पूरे हो रहे हैं तो फैंस जश्न मनाने में पीछे कैसे रह सकते हैं। वे शाहरुख की सबसे लोकप्रिय फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की स्क्रीनिंग के जरिए यह खुशी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

'दीवाना' से शुरू हुआ सफर
शाहरुख खाने ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से अपना करियर शुरू किया। तब से अब तक वे 90 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब भी उनके प्रति फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है। फिल्म 'दीवाना' 25 जून को रिलीज हुई थी। इस साल शाहरुख खान इंडस्ट्री में 33 साल पूरे कर रहे हैं। फैंस के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है। यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने शाहरुख के आइकॉनिक स्टाइल में किया डांस
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के फैंस के बीच किस कदर खुशी है। कोई शाहरुख खान के आइकॉनिक स्टाइल में डांस करके झूम रहा है। तो कोई बैनर पोस्टर लेकर खुशी जता रहा है। कुछ पोस्टर शाहरुख खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया जाएंगे' के हैं। कुछ पोस्टर्स पर लिखा है, 'कामयाबी के 33 साल'।

Parineeti Chopra: किचन में नो एंट्री से अचार से दूरी तक, भारत में पीरियड्स टैबू पर परिणीति चोपड़ा ने उठाए सवाल

विज्ञापन

फिल्म 'किंग' में आएंगे नजर
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में नजर आए। बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इससे शाहरुख खान के बेटी सुहाना बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं। ओटीटी पर फिल्म ‘आर्चीज’ के जरिए सुहाना ने अपना डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed