फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra talks about period taboos and Menstruation related myths in India shares post

Parineeti Chopra: किचन में नो एंट्री से अचार से दूरी तक, भारत में पीरियड्स टैबू पर परिणीति चोपड़ा ने उठाए सवाल

Sun, 22 Jun 2025 10:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Jun 2025 10:25 PM IST
सार

Parineeti Chopra Menstruation Taboos: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे भारत में मासिक धर्म से जुड़े टैबू पर सवाल करती दिखी हैं।

विज्ञापन
parineeti chopra talks about period taboos and Menstruation related myths in India shares post
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra

विस्तार

भारत के कई हिस्सों में पीरियड्स को लेकर कई टैबू हैं। कहीं घर की किचन से दूर रहने की हिदायत दी जाती है तो कहीं अचार न छूने की। कहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को जमीन पर सोने का कहा जाता है। बेशक समय के साथ लोग जागरुक हो रहे हैं, मगर समय-समय पर होने वाले सवाल ऐसे बदलावों की गति तेज करते हैं। इन टैबू पर हाल ही में परिणीति चोपड़ा सवाल करती दिखी हैं।

विज्ञापन

पीरियड टैबू पर किया सवाल
अभिनेत्री परिणीति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती दिखती हैं। आज रविवार को परी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़े टैबू पर सवाल है। मूल रूप से यह पोस्ट 'द बैटर इंडिया' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुप्पी और शर्म 'अशुद्ध' हैं
इस पोस्ट में दादी और पोती के बीच संवाद दिखाया गया है। पोती पूछती है, 'दादी, पीरियड्स में मुझे किचन में आने की इजाजत क्यों नहीं है?' दादी जवाब देती है, 'किसने तुम्हें मना किया? बेटा ये पुरानी सोच है'। पोस्ट के साथ लिखा है, 'अचार से लेकर पौधों तक खुले बालों से लेकर पुराने डर तक। एक दादी ने तर्क, प्यार और  ज्ञान के साथ मासिक धर्म से जुड़े हर मिथक को धीरे-धीरे तोड़ दिया, क्योंकि एकमात्र चीज 'अशुद्ध' है वह चुप्पी और शर्म है, जिसे हमने बहुत लंबे समय तक रहने दिया है। अब समय आ गया है कि हम जो कुछ भी हमें बताया गया है, उस पर सवाल उठाएं और उन आवाजों को सुनें जो बोलने की हिम्मत रखती हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Better India (@thebetterindia)

विज्ञापन

परिणीति बोलीं- 'यस'
इस पोस्ट को परिणीति ने न सिर्फ अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, बल्कि इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, 'यस'। परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं। 

Salman Khan: सलमान खान की फोटो देख दीवाने हुए फैंस, यूजर्स बोले- ‘लीजेंड स्वैग किंग’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed