फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Exudes Swag As He Arrives In Mumbai Warmly Greets His Staff With A Handshake viral video

Shah Rukh Khan: मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, स्वैग से दिखा स्टाइल, स्टाफ से हाथ मिलाकर किया गर्मजोशी से स्वागत

Sun, 27 Apr 2025 05:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Apr 2025 05:29 PM IST
सार

SRK Viral Video: बॉलीवुड किंग खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो उनके प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Exudes Swag As He Arrives In Mumbai Warmly Greets His Staff With A Handshake viral video
मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, स्वैग से दिखा स्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड किंग खान को आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जानकारी के अनुसार, शाहरुख 5 मई को न्यूयॉर्क में होने वाले मेट गाला 2025 में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

शाहरुख खा स्वैग
शाहरुख खान रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वह खुश दिखे और अपने स्टाफ के एक सदस्य से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, शाहरुख, 5 मई को न्यूयॉर्क में होने वाले मेट गाला 2025 में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान शाहरुख नीली हुडी, सफेद टी-शर्ट, बैगी जींस, सनग्लास और सफेद स्नीकर्स में स्टाइलिश लुक में नजर आए। इस दौरान किंग खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ दिखीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

किंग खान का वायरल हो रहा वीडियो
शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान एयरपोर्ट से कार की ओर जाते दिखे। प्रशंसकों ने उनके लुक और स्टाफ के साथ दोस्ताना व्यवहार की तारीफ की। एक फैन ने कहा, "वह हमेशा अपने ड्राइवर से गले मिलते या हाथ मिलाते हैं।" कई लोगों ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ शाहरुख पर प्यार बरसाया। 
विज्ञापन

5 मई के मेट गाला में शामिल हो सकते हैं शाहरुख
शाहरुख मेट गाला 2025 में सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़ों में जलवा बिखेर सकते हैं। यह इवेंट 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगा। शाहरुख का वर्कफ्रंट की बात करें तो किंग खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed