फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Extends wishes and hoisted the flag with son Abram on Independence Day shares photo

Independence Day: किंग खान ने छोटे बेटे अबराम के साथ फहराया तिरंगा, बोले- 'आजादी हमारा सबसे बड़ा तोहफा है'

Fri, 15 Aug 2025 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Post On Independence Day: आज 15 अगस्त को आजादी के पर्व पर तमाम फिल्मी सितारों ने पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाई दी है। अभिनेता शाहरुख खान ने भी इस खास दिन तिरंगा फहराया। उन्होंने तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Extends wishes and hoisted the flag with son Abram on Independence Day shares photo
शाहरुख खान ने अबराम के साथ फहराया तिरंगा - फोटो : X

विस्तार

आज 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लोग आजादी के जश्न में डूबे हैं। हर कोई अलग-अलग अंदाज में इस राष्ट्रीय पर्व को मना रहा है। बॉलीवुड में भी खूब रौनक देखने को मिली है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी पोस्ट शेयर कर देशवासियों को आजादी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

बोले- 'आजादी हमारी प्रगति की कुंजी है'
शाहरुख खान ने आज शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अबराम के साथ तिरंगा को सैल्यूट करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बड़ा खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हमारी आजादी हमारा सबसे बड़ा तोहफा है... हमारी प्रगति की कुंजी। आइए हम फख्र से अपना सिर ऊंचा रखें और दिलों को खुला रखें। हम सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... जय हिंद'!
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने भी दी बधाई
शाहरुख खान के पोस्ट पर नेटिजन्स ने रिएक्ट किया है। उन्हें आजादी के पर्व की बधाई दी है। साथ ही लिखा है, 'आपने स्वतंत्रता दिवस का बहुत खूबसूरत संदेश लिखा है'। एक यूजर ने लिखा, 'आजादी हमारा गौरव है, एकता हमारी ताकत है'। बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। इसके लिए भी फैंस इस पोस्ट में उन्हें बधाई दे रहे हैं। 


 



 

विज्ञापन

शाहरुख खान की आगामी फिल्म
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म का नाम 'किंग' है। इसमें उनके साथ बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म 'द आर्चीज' से ओटीटी डेब्यू कर चुकीं सुहाना 'किंग' से बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed