फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Death Threat Case Accused also targeted son Aryan collected information about SRK security team

SRK Death Threat Case: किंग खान को धमकी देने वाले वकील के मास्टर प्लान का खुलासा, आर्यन पर भी साधा निशाना

Thu, 21 Nov 2024 03:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Death Threat Case: शाहरुख खान को कथित तौर पर मिली जान से मारने की धमकी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने व्यापक स्तर पर मास्टर प्लान तैयार किया था।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Death Threat Case Accused also targeted son Aryan collected information about SRK security team
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान को लगातार मिल रही जान से मारने की कथित धमकियों के बीच खबरें आई थीं कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को भी धमकी मिली है। आरोपी ने धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। अब इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी वकील फैजान खान ने अभिनेता को धमकी देने से पहले उनकी सुरक्षा टीम की छानबीन की थी। उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर भी जानकारियां जुटाईं।

विज्ञापन

 

Shah Rukh Khan Death Threat Case Accused also targeted son Aryan collected information about SRK security team
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, ___aryan___

इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से हुए खुलासे
शाहरुख खान को धमकी देने वाले शख्स को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांद्रा पुलिस को जांच में मालूम हुआ है कि आरोपी वकील फैजान खान ने अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात जवानों और बेटे आर्यन खान के बारे में जानकारियां जुटाई थीं।  आरोपी ने शाहरुख की सुरक्षा और बेटे आर्यन के बारे में ऑनलाइन सर्च करके कई जानकारियां इकठ्ठा कीं। उसकी पास मौजूद दूसरे मोबाइल की जांच के दौरान इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Death Threat Case Accused also targeted son Aryan collected information about SRK security team
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इंटरनेट से निकाला था बांद्रा पुलिस स्टेशन का नंबर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी वकील के मोबाइल से शाहरुख की सुरक्षा और बेटे आर्यन के बारे में ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री हाथ लगी है। बांद्रा पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंटरनेट से बांद्रा पुलिस स्टेशन का लैंडलाइन नंबर निकाला था। इसके बाद धमकी भरा कॉल किया। बांद्रा पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने शाहरुख को धमकी देने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था, वह उसने एक हफ्ते पहले यानि 30 अक्तूबर को खरीदा। इस बारे में आरोपी से जब सवाल किए गए तो कोई संतुष्टीदायक जवाब नहीं मिल सका।
Agni trailer: फायरमैन के किरदार में प्रतीक गांधी, 'मुन्ना भैया' का दिखा अलग अवतार, जारी हुआ 'अग्नि' का ट्रेलर

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Death Threat Case Accused also targeted son Aryan collected information about SRK security team
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

आरोपी के बचाप पक्ष का दावा
शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी 7 नवंबर 2024 को दी गई थी। इस सिलसिले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में कॉल किया गया था। कॉल ट्रेस किया गया तो फैजान खान के फोन की जानकारी मिली। मुंबई पुलिस ने वकील फैजान को रायपुर से गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच जारी है। वहीं, इस मामले में आरोपी वकील फैजान के बचाव पक्ष ने दावा किया कि घटना से पहले उसका फोन चोरी हो गया था। साथ ही कहा कि शाहरुख खान को धमकीभरा कॉल कॉल उसे (फैजान को) झूठे मामले में फंसाने की साजिश का हिस्सा था। 
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट, जानिए बेटे अभिषेक के अभिनय पर क्या कहा

पुलिस को है इस बात का शक
बांद्रा पुलिस की जांच में पता चला है कि शाहरुख को धमकी देने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल आरोपी ने किया था, वह सप्ताहभर पहले ही खरीदा गया। आरोपी फैजान ने खुद इसे खरीदा। वह अपना पुराना सिम कार्ड लगाकर इस्तेमाल कर रहा था। उसने 2 नवंबर को मोबाइल के चोरी होने की शिकायत तो दर्ज करा दी, लेकिन मोबाइल नंबर को बंद नहीं करवाया। पुलिस को शक है कि अपराध में इस्तेमाल मोबाइल को आरोपी ने कहीं छुपाया है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने से पहले आरोपी ने बाकायदा प्लानिंग की। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed